फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirumala Tirupati laddu prasadam subsidised sales to start from Monday amid covid 19 lockdown

लॉकडाउन के दौरान, भक्तों को आधी कीमत पर मिलेगा तिरुपति बालाजी का लड्डू प्रसादम

Fri, 22 May 2020 10:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 May 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tirumala Tirupati laddu prasadam subsidised sales to start from Monday amid covid 19 lockdown
तिरुपति बालाजी का लड्डू प्रसादम - फोटो : social media

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन में अब ढील दी जाने लगी है और चीजों को फिर से शुरू करने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। ऐसे में देशभर में श्रद्धालुओं के लिए बंद पड़े मंदिरों को खोलने की कवायद भी शुरू होने लगी है। फिलहाल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में एक जून से मंदिरों को खोलने की मांग हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, आंध्रप्रदेश के तिरुपति में स्थित पवित्र बाला जी मंदिर के प्रशासन ने भक्तों के लिए एक नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। मंदिर का प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम् अब आधी कीमत पर भक्तों के घर पहुंचाया जाएगा। जल्दी ही तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् ट्रस्ट इसकी शुरुआत करेगा। इसके तहत 50 रुपए में मिलने वाले लड्डू को अब भक्तों को 25 रुपए प्रतिनग के हिसाब से दिया जाएगा। मंदिर इसके लिए थोक ऑर्डर भी लेगा। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के मुताबिक 50 दिनों से भक्त भगवान बालाजी के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यह तय किया गया है कि फिलहाल जो भक्त मंदिर नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें भगवान का पवित्र लड्डू प्रसादम् घर बैठे दिया जाए। इसके लिए आंध्र प्रदेश के 13 जिलों, साथ ही तेलंगना के हैदराबाद, तमिलनाडु के चेन्नई और कर्नाटक के बंगलुरू के सेंटर्स पर लड्डू प्रसाद भिजवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के पहले मंदिर में एक दिन में तीन लाख लड्डू प्रसादम् बनता था। इसकी पूरी विधि अलग है और पूरी शुद्धता के साथ इनका निर्माण होता है। रोज लड्डू प्रसादम के निर्माण में तीन हजार किलो काजू लगते हैं। ये देश का एकमात्र मंदिर है, जहां लड्डू प्रसादम् का रोज लैब टेस्ट होता है। टेस्ट के बाद ही प्रसाद भक्तों को दिया जाता है। इतना ही नहीं लॉकडाउन के पहले मंदिर में रोजाना 80 हजार से एक लाख तक श्रद्धालु आते थे। लेकिन, लॉकडाउन खुलने के बाद इस संख्या को अधिकतम 25 हजार तक रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed