फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tired of CBI's snake ladder in Manipur encounter: Supreme Court

मणिपुर एनकाउंटर मामले में सीबीआई के सांप-सीढ़ी खेल से थक चुके हैं : सुप्रीम कोर्ट

Sat, 28 Jul 2018 02:15 AM IST
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
 Tired of CBI's snake ladder in Manipur encounter: Supreme Court

मणिपुर फर्जी एनकाउंटर मामलों की जांच से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केनिदेशक को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह सीबीआई के सांप और सीढ़ी’ के खेल से थक चुकी है। मालूम हो कि मणिपुर में सेना, पुलिस और असम राइफल्स द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई की विशेष जांच दल(एसआईटी) द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने सीबीआई निदेशक को सोमवार दोपहर दो बजे पेश होने केलिए कहा है। पीठ ने कहा कि वह जांच की रफ्तार से संतुष्ट नहीं है, लिहाजा वह सीबीआई निदेशक से यह जानना चाहेगी कि आखिर कब तक जांच का काम पूरा हो जाएगा। साथ ही हम यह जानना चाहेंगे कि किस तरीके से जांच को अंजाम दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि हम यह भी जानना चाहते हैं कि अदालती आदेशों का किस तरीके से पालन किया जा रहा है और अंतिम रिपोर्ट को अप्रूव करने में सीबीआई को और कितना वक्त लगेगा। पीठ ने सीबीआई की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह से कहा कि सीबीआई निदेशक से बातचीत कर जांच का काम जल्द निपटाने का तरीका निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में 27 जुलाई तक चार मामलों की अंतिम जांच रिपोर्ट पेश की जानी थी लेकिन पीठ ने पाया कि सीबीआई ने एक भी मामले की रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई। इतना ही नहीं अब सीबीआई ने अदालत से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और वक्त देने के लिए कहा। यह बात पीठ को नागवार गुजरी।  


मनिंदर सिंह ने कहा कि सीबीआई की ओर से जानबूझ कर देरी नहीं की जा रही है। चार्जशीट की जांच की प्रक्रिया चल रही है और इसे अप्रूव करने में थोड़ा और वक्त लगेगा। इस पर पीठ ने कहा कि अधिकारी एक दिन में एक केस में अप्रूवल दे सकते हैं। पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह सांप और सीढ़ी का खेल बन गया है। कभी ऊपर तो कभी नीचे। पीठ ने कहा कि वह इस खेल से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed