फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tipu Sultan a monarch, not freedom fighter, observes Karnataka High Court

टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं, फिर क्यों मनाएं उसकी जयंती: हाईकोर्ट

Thu, 03 Nov 2016 04:30 PM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
एजेंसी/ बंगलूरू Updated Thu, 03 Nov 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Tipu Sultan a monarch, not freedom fighter, observes Karnataka High Court
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के टीपू सुल्तान की जयंती मनाने के तर्क पर सवाल उठाया है। अदालत का कहना है कि टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं था बल्कि एक सम्राट था जिसने अपने हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एसके मुखर्जी की पीठ ने कहा, टीपू जयंती मनाने के पीछे क्या तर्क है? टीपू स्वतंत्रता सेनानी नहीं बल्कि एक सम्राट था जिसने अपने हितों की रक्षा के लिए विरोधियों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि पिछले साल जयंती मनाने का परिणाम कानून व्यवस्था की स्थिति के रूप में सामने आया था। 
विज्ञापन


जनहित याचिका में कर्नाटक सरकार के टीपू जयंती मनाने के कदम को चुनौती दी गई थी। हालांकि, लोक अभियोजक एमआर नाईक ने जयंती मनाने का बचाव करते हुए कहा कि टीपू एक महान शासक था जिसने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस मामले में सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed