फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tipra Motha leaders Animesh debbarma and Brishaketu Debbarma take oath as ministers in BJP-led govt in Tripura

Tipra Motha: अनिमेष देबबर्मा का विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा; बृषकेतू के साथ भाजपा नीत सरकार में बने मंत्री

Thu, 07 Mar 2024 11:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Mar 2024 11:51 AM IST
सार

इस्तीफा देने के बाद मंत्र पद की शपथ लेने के लिए अनिमेष देबबर्मा राजभवन पहुंचे। टिपरा मोथा के प्रमुख पद्योत देबबर्मा फिलहाल राज्य से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वह शपथ ग्रण समारोह में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Tipra Motha leaders Animesh debbarma and Brishaketu Debbarma take oath as ministers in BJP-led govt in Tripura
टिपरा मोथा के दो नेताओं ने ली शपथ - फोटो : Rajib Bhattacharjee/X

विस्तार

टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा ने गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद वह पार्टी के एक अन्य विधायक बृशकेतु देबबर्मा के साथ पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ भी ली। राजभवन में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मंत्री पद की शपथ लेने से पहले अनिमेष देबबर्मा ने कहा, '60 सदस्यीय विधानसभा में टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं। वह भाजपा के सहयोगी के रूप में सरकार में शामिल होगी और उसे दो मंत्री पद आवंटित किये जायेंगे।' मंगलवार को राज्य के मूल निवासियों की समस्याओं के स्थाई समाधान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में टिपरा मोथा, केंद्र और राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन


वर्तमान में त्रिपुरा में मुख्यमंत्री मणिक साहा समेत नौ मंत्री हैं। नियम के अनुसार, सीएम के साथ कुल 12 मंत्री हो सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद मंत्र पद की शपथ लेने के लिए अनिमेष देबबर्मा राजभवन पहुंचे। टिपरा मोथा के प्रमुख पद्योत देबबर्मा फिलहाल राज्य से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वह शपथ ग्रण समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed