फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TIPRA Motha delegation meets Amit Shah in delhi seeks constitutional solution for Greater Tipraland

Delhi: अमित शाह से मिले टिपरा मोथा के नेता, 'ग्रेटर टिपरालैंड' का संवैधानिक हल निकालने का किया अनुरोध

Sun, 02 Jul 2023 02:51 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 02 Jul 2023 02:51 AM IST
सार

टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि हमारा एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है। हम ग्रेटर टिपरालैंड के संवैधानिक समाधान की मांग कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
TIPRA Motha delegation meets Amit Shah in delhi seeks constitutional solution for  Greater Tipraland
TIPRA Motha Chief - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शाह से 'ग्रेटर टिपरालैंड' की अपनी मांग के लिए 'संवैधानिक समाधान' निकालने का आग्रह किया। शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए टिपराहा इंडिजिनस पीपुल्स रीजनल एलायंस (टिपरा मोथा) के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन


देबबर्मा ने कहा कि हमारा एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है। हम ग्रेटर टिपरालैंड के संवैधानिक समाधान की मांग कर रहे हैं। हमने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और स्पष्ट किया कि हम मूल निवासियों की वास्तविक समस्याओं को हल करने में रुचि रखते हैं। लोग बेचैन हो रहे हैं और हमें जल्दी इसका हल ढूंढने की जरूरत है।
विज्ञापन


देबबर्मा ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें बताया कि मणिपुर में जारी अशांति के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय का पूरा ध्यान हिंसाग्रस्त राज्य पर केंद्रित है। हालांकि, उन्होंने टिपरा मोथा के साथ जल्द ही चर्चा शुरू करने का आश्वासन दिया है। साथ ही टिपरा मोथा प्रमुख ने कहा कि मणिपुर के हालात बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और वह पूर्वोत्तर के किसी भी हिस्से में ऐसी स्थिति नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जून को अगरतला में सीएम माणिक साहा से मिले थे देबबर्मा
इससे पहले 29 जून को, टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात की थी और राज्य के 'राजनीतिक और प्रशासनिक' मामलों पर चर्चा की थी। सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि हमने राजनीतिक और प्रशासनिक जैसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। अब देखते हैं कि क्या नतीजा निकलता है। हालांकि, ग्रेटर टिपरालैंड पर सीएम के साथ चर्चा को लेकर सवाल पर उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया था।


टिपरा मोथा, क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का एक संगठन है। 2019 में देबबर्मा ने इसकी स्थापना की थी। त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के 2021 के चुनावों में टिपरा मोथा ने 30 में से 18 सीटें जीतीं। इसके बाद त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में टिपरा मोथा ने 60 में से 13 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई।

TIPRA Motha Amit Shah
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed