फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tinka Tinka foundation open community radio karnal jail holi Haryana vartika nanda

हरियाणा : करनाल जेल में होली पर तिनका तिनका रेडियो ने बिखेरे खुशियों के रंग

Wed, 31 Mar 2021 12:20 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 31 Mar 2021 12:20 AM IST
सार

  • करनाल जेल में शुरू हुआ रेडियो का ड्राई रन
  • जेल में होली पर तिनका-तिनका रेडियो प्रोग्राम शुरू

विज्ञापन
Tinka Tinka foundation open community radio karnal jail holi  Haryana vartika nanda
रेडियो कार्यक्रम

विस्तार

हरियाणा के करनाल की जेल में बंद 10 आवाजों ने पूरी जेल के लिए खुशी का माहौल बना दिया है। पिछले कई दिनों से करनाल जेल में रेडियो लाने की तैयारी हो रही है। इसके तहत हाल के दिनों में इस जेल में रेडियो के लिए ऑडिशन और फिर ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी हुई थी। वैसे तो यहां जेल रेडियो आने में समय है, लेकिन उससे ठीक पहले होली पर कैदियों ने रेडियो की तैयारी के तौर पर एक सत्र चलाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक वर्तिका नंदा के मुताबिक, प्रैक्टिस की धूम को सभी बंदियों तक पहुंचाने के लिए होली का समय उपयुक्त लगा। बेरंग दिखती जेलों के लिए रेडियो रंग भरने का काम करेगा।
विज्ञापन


करीब दो घंटे होगी रिहर्सल
होली पर जेल में सुबह करीब दो घंटे तक प्रैक्टिस सेशन चला। इसमें कैदियों ने अपनी आवाज में लिखे गाने, अपनी कविताएं और अपनी जिंदगी की बातें सुनाईं। इस दौरान ये बंदी जेल पर लिखे अपने थीम गीत "तिनका तिनका उम्मीदों का झरोखा" को भी प्रस्तुत किया। जिंदा हूं मैं, ये सबको बताना है, चलो होली का पर्व मनाएं और मां मैं बताना चाहता हूं जैसे कार्यक्रम जेल रेडियो के मुख्य आकर्षण रहे। मुकेश, विवेक भारती, डॉ. अमित, वीरेंद्र, सोनिया, शिक्षा, सोनिया चौधरी, आरती और ज्योति की टीम इस जेल रेडियो के सपने को साकार करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की तीन जेलों में आ गया है उनका अपना रेडियो

हरियाणा की 19 जेलों में से 3 जेलों में रेडियो पहले ही लाया जा चुका है। इसी साल जनवरी फरवरी के महीने में पानीपत, फरीदाबाद, अंबाला की सेंट्रल जेल में रेडियो का उद्घाटन हुआ है। हरियाणा के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन जेल मंत्री रणजीत सिंह, राजीव अरोड़ा  आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, जेल, आपराधिक अनुसंधान एवं न्याय, प्रशासन विभाग) और जेल महानिरीक्षक के सेल्वराज हरियाणा ने किया था।

इस समय हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें जिला जेल करनाल, जिला जेल रोहतक, जिला जेल गुरुग्राम और केंद्रीय कारागार (प्रथम)  हिसार है। यह उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में जिला जेल करनाल में सबसे पहले रेडियो लाया जाएगा। इस जेल रेडियो को सफल बनाने में जेल के अधीक्षक अमित कुमार और डीएसपी शैलाक्षी भरद्वाज का खास योगदान रहा है। शैलाक्षी भारद्वाज का कहना है कि जेल रेडियो के आडिशन से ही जेल में बदलाव महसूस होने लगा था। बंदी इसके माध्यम से अपनी कला को सामने लाने में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

तिनका तिनका फाउंडेशन की पहल
हरियाणा जेल रेडियो की संकल्पना तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा ने की है। जिला जेल, आगरा में 2019 में तिनका तिनका फाउंडेशन ने जेल रेडियो स्थापित किया था। तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफॉर्म के तहत देश की जेलों में रेडियो लाने पर काम हो रहा है। वर्तिका नंदा दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed