{"_id":"622604e970911d5e8f0aecda","slug":"times-now-veto-exit-poll-2022-uttar-pradesh-uttarakhand-punjab-goa-manipur-election-results-prediction-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Times Now VETO Exit Poll: उत्तराखंड में दूसरी बार भाजपा की सरकार, गोवा में छोटी पार्टियां बनेंगी किंगमेकर, पंजाब में आप को पूर्ण बहुमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Times Now VETO Exit Poll: उत्तराखंड में दूसरी बार भाजपा की सरकार, गोवा में छोटी पार्टियां बनेंगी किंगमेकर, पंजाब में आप को पूर्ण बहुमत
Mon, 07 Mar 2022 06:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:43 PM IST
सार
पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स अमर उजाला पर देखे जा सकते हैं। एग्जिट पोल्स के ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
विज्ञापन
एग्जिट पोल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के मतदान खत्म होने के साथ ही विधानसभा की 690 सीटों के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे। लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले लोगों में चुनाव परिणाम जानने की उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में अमर उजाला आपको टाइम्स नाउ-वीटो की ओर से जारी पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहा है...
1. उत्तराखंड
टाइम्स नाउ वीटो की ओर से उत्तराखंड के एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए गए हैं। इसके मुताबिक 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 37 सीट दी गई हैं। यानी राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के हाथ से एक बार फिर राज्य दूर रह जाने का अनुमान है। उत्तराखंड में बाकी पार्टियों की स्थिति काफी खराब बताई गई है। जहां आम आदमी पार्टी (आप) को एग्जिट पोल में सिर्फ एक सीट मिलती दिखाई गई है, वहीं अन्य को भी एक सीट पर ही सीमित कर दिया गया है।
उत्तराखंड का एग्जिट पोल
2. गोवा
गोवा के जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उनसे साफ है कि 40 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। जहां भाजपा को राज्य में 14 सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस को 16 सीटें दिखाई गई हैं। उधर आम आदमी पार्टी को चार सीटें, जबकि अन्य पार्टियों को छह सीटें मिलने का अनुमान है। यानी दो बड़ी पार्टियों की टक्कर में छोटे दल किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। गौरतलब है कि इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है।
विज्ञापन
गोवा का एग्जिट पोल
3. पंजाब
टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में इस बार पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बन रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटें मिल रही हैं। यानी सबसे बड़ी पार्टी के मुकाबले दूसरे नंबर की पार्टी की सीटें तकरीबन तीन गुना कम है। उधर पंजाब में अकाली दल और बसपा के गठबंधन को 19 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा और अमरिंदर सिंह की पार्टी के गठबंधन को पांच सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के पास एक सीट जा सकती है।
पंजाब का एग्जिट पोल
4. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल सबसे दिलचस्प है। यहां कुल 403 सीटों में से भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी करीब 100 सीटें गंवाने के बावजूद पार्टी को राज्य में बहुमत मिलेगा। उधर पिछले विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली सपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। दूसरी तरफ मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 14 सीटें, कांग्रेस को नौ और अन्य पार्टियों को 4 सीटें मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल

| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| भाजपा | 37 | 56 |
| कांग्रेस | 31 | 11 |
| आप | 01 | 0 |
| अन्य | 01 | 2 |
| कुल सीटें- 70 |
2. गोवा
गोवा के जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उनसे साफ है कि 40 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। जहां भाजपा को राज्य में 14 सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस को 16 सीटें दिखाई गई हैं। उधर आम आदमी पार्टी को चार सीटें, जबकि अन्य पार्टियों को छह सीटें मिलने का अनुमान है। यानी दो बड़ी पार्टियों की टक्कर में छोटे दल किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। गौरतलब है कि इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है।
विज्ञापन
गोवा का एग्जिट पोल
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| भाजपा | 14 | 13 |
| कांग्रेस+ | 16 | 20 |
| आप | 4 | 0 |
| अन्य | 6 | 7 |
| कुल सीटें- 40 |
3. पंजाब
टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में इस बार पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बन रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटें मिल रही हैं। यानी सबसे बड़ी पार्टी के मुकाबले दूसरे नंबर की पार्टी की सीटें तकरीबन तीन गुना कम है। उधर पंजाब में अकाली दल और बसपा के गठबंधन को 19 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा और अमरिंदर सिंह की पार्टी के गठबंधन को पांच सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के पास एक सीट जा सकती है।
पंजाब का एग्जिट पोल
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| कांग्रेस | 22 | 77 |
| भाजपा+ | 05 | 03 |
| अकाली दल | 19 | 15 |
| आप | 70 | 20 |
| अन्य | 03 | 02 |
| कुल सीटें- 59 |
4. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल सबसे दिलचस्प है। यहां कुल 403 सीटों में से भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी करीब 100 सीटें गंवाने के बावजूद पार्टी को राज्य में बहुमत मिलेगा। उधर पिछले विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली सपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। दूसरी तरफ मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 14 सीटें, कांग्रेस को नौ और अन्य पार्टियों को 4 सीटें मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल
| पार्टी | 2022 में अनुमानित सीट | 2017 के परिणाम |
| भाजपा+ | 225 | 325 |
| सपा + | 151 | 47 |
| कांग्रेस | 9 | 7 |
| बसपा | 14 | 19 |
| अन्य | 4 | 5 |
| कुल- 403 सीटें |