{"_id":"59fd8b8c4f1c1bd9538bae4f","slug":"time-to-recommend-field-marshal-km-cariappa-for-the-bharat-ratna-says-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ ने कहा- फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को मिलना चाहिए भारत रत्न","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्मी चीफ ने कहा- फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को मिलना चाहिए भारत रत्न
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 04 Nov 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
आर्मी चीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल जनरल केएम करिअप्पा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर दूसरों को यह सम्मान मिल सकता है तो जनरल करिअप्पा को इससे सम्मानित नहीं करने का कोई कारण नजर नहीं आता है।
पाकिस्तान को नीति बदलने पर मजबूर करना जरूरी: सेना प्रमुख
कर्नाटक के कोडागु जिले के गोनिकोप्पल में जनरल करिअप्पा और जनरल केएस थिमैया की मूर्तियों का अनावरण करने के बाद जनरल रावत ने कहा कि फील्ड मार्शल करिअप्पा के लिए भारत रत्न की सिफारिश करने का सही समय आ गया है। जनरल रावत का यह बयान कर्नल केसी सुबैया के अनुरोध के बाद आया है जिसमें उन्होंने जनरल करिअप्पा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की थी। मालूम हो कि जनरल करिअप्पा और जनरल थिमैया दोनों की कोडागु जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पढ़ें:- चीन की चुनौती को लेकर चौकन्ना है भारत, समस्या बढ़ने के आसार
जनरल रावत ने कोडागु (पुराना नाम कूर्ग) को योद्धाओं की धरती बताते हुए कहा कि जनरल करिअप्पा और जनरल थिमैया की मूर्तियों का अनावरण करने का अवसर मिलने से वह खुद को खुशनसीब महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस धरती से भविष्य में सेना प्रमुख पैदा होंगे।
मालूम हो कि जनरल करिअप्पा को 28 अप्रैल, 1986 को फील्ड मार्शल का रैंक प्रदान किया गया था। दूसरे विश्व युद्ध में बर्मा में जापानियों को शिकस्त देने के लिए उन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर का प्रतिष्ठित तमगा दिया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 1947 की लड़ाई में भाग लेने वाले करिअप्पा 1953 में रिटायर हुए थे और 1993 में 94 साल की आयु में उनका निधन हुआ था।