फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Time has come to use tech driven methods to allow overseas Indian voters to participate in polls CEC Kumar

CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- वक्त आ गया प्रवासी भारतीयों को भी मिले मतदान की सुविधा, MEA के साथ चर्चा जारी

Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
सार

सीईसी ने कहा कि 1952 से लेकर अब तक लगातार और समय पर विश्वसनीय चुनाव नतीजे देकर भारत ने दुनिया को अपनी विशाल राष्ट्रीय क्षमता दिखा दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने यह साख ऐसे समय में बनाई है, जब तमाम लोकतंत्र कमजोर पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Time has come to use tech driven methods to allow overseas Indian voters to participate in polls CEC Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि ई-पोस्टल बैलेट जैसे तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर पात्र प्रवासी भारतीय मतदाताओं को मतदान की सुविधान दी जाए। वह निर्वाचन सदन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के ट्रेनी अफसर मौजूद थे। 

विज्ञापन

'इंडिया द मदर ऑफ डेमोक्रेसी एंड रोल ऑफ ईसीआई विषय' पर सीईसी ने कहा कि 1952 से लेकर अब तक लगातार और समय पर विश्वसनीय चुनाव नतीजे देकर भारत ने दुनिया को अपनी विशाल राष्ट्रीय क्षमता दिखा दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने यह साख ऐसे समय में बनाई है, जब तमाम लोकतंत्र कमजोर पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में आ रही चुनौतियों के संदर्भ में सोशल मीडिया पर छाई फेक न्यूज और डीपफेक खतरे का जिक्र किया। सूत्रों के मुताबिक, विदेश में रहने वाले लोगों के मताधिकार के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि समय आ गया है जब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर पात्र प्रवासी भारतीय मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीबीपीएस) के जरिये माध्यम की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन

इस साल मार्च में सरकार की तरफ से राज्यसभा को बताया गया था कि प्रवासी भारतीय मतदाताओं के लिए ईटीपीबीएस सुविधा के चुनाव आयोग के प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श जारी है। इसका उद्देश्य इसे लागू करने में पेश आने वाली तार्किक चुनौतियों को दूर करना है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी तक प्रवासी भारतीय मतदाताओं की कुल संख्या करीब 1.15 लाख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed