फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Timber 'smuggler' injured in gunfight in Assam

असम: गोलीबारी में लकड़ी तस्कर घायल, मौत की आशंका; अरुणाचल के संगठन ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 21 Sep 2023 08:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 08:57 PM IST
सार

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घायल व्यक्ति लकड़ी तस्कर था। वहीं अरुणाचल संगठन ने दावा किया कि व्यक्ति अपनी गाय ढूंढने आया था। रिश्तेदारों ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस और असम पुलिस दोनों के पास प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Timber 'smuggler' injured in gunfight in Assam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देहिंग-पटकाई राष्ट्रीय उद्यान के भीतर संदिग्ध लड़की तस्करों और असम वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसकी जानकारी एक वन अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने कहा, गोलीबारी के दौरान एक संदिग्ध तस्कर गंभीर रुप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, असम के वन कर्मियों को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश से लकड़ी तस्करों  का एक समूह राष्ट्रीय उद्यान में घुसा है। तस्कर अपने साथ पेड़ काटने वाली मशीन भी लाए थे। बिजली से चलने वाली इस मशीन की आवाज सुनकर तलाशी अभियान शुरु किया गया था। तलाशी के दौरान तस्करों ने कथित तौर पर वन कर्मियों पर गोलीबारी की।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य में उत्तर-पूर्व मानवाधिकार संगठन (एनईएचआरओ ) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज की है। जिसमें दावा किया गया है कि डिब्रूगढ़ जिले में असम वन विभाग के कर्मियों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एनईएचआरओ ने  वन विभाग के कर्मियों द्वारा शक्ति के दुरुपयोग और बल के अनुचित उपयोग का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मियों पर हत्या का आरोप
शिकायत में कहा गया कि सोमवार को अरुणाचल प्रदेश-असम सीमा के करीब हुकनजुरी के वन क्षेत्र के पास व्यक्ति का शव मिला। दावों के बारे में पूछे जाने पर, प्रभागीय वन अधिकारी बी वी संदीप ने कहा, हम तस्कर की मौत की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि तस्कर समूह उसे अपने साथ ले गया था। हम केवल इतना जानते हैं कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

वहीं एनईएचआरओ ने कहा, वह व्यक्ति वास्तव में आरक्षित वन क्षेत्र में अपनी लापता गाय को ढूंढ रहा था।

इस बीच, उपायुक्त हेंटो कारगा ने कहा, मृतकों के रिश्तेदारों ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस और असम पुलिस दोनों के पास प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अधिकारियों ने कहा कि डिब्रूगढ़ जिला आयुक्त द्वारा मामले की मजिस्ट्रेट जांच का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed