फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ticket booking rules will change from October 1, Only passengers with Aadhaar verification able to book ticket

1 अक्तूबर से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम: आधार वेरिफिकेशन वाले यात्री ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग, जानें नियम

Mon, 15 Sep 2025 07:34 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 07:34 PM IST
सार

1 अक्तूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हुआ है। रेलवे का यह नया नियम आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर लागू होगा।

विज्ञापन
Ticket booking rules will change from October 1, Only passengers with Aadhaar verification able to book ticket
how to recover irctc account password - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे 1 अक्तूबर से ऑनलाइन टिकट सिस्टम में एक अहम बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, 1 अक्तूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हुआ है। रेलवे का यह नया नियम आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर लागू होगा।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेलवे के इस नियम को लागू करने के पीछे का मकसद टिकट बुकिंग की रेस में असल यात्रियों को पहली प्राथमिकता प्रदान करना है। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरु होते ही एजेंट या दलाल कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से सीटें पहले ही टिकट बुक कर लेते थे। इससे आम यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पाती थी। हालांकि रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुकिंग की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे इन मामले में सेंटर फॉर रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम्स और आईआरसीटीसी को तकनीकी बदलाव करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा यात्रियों को इस बदले हुए नियम की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता अभियान शुरु किया है। मंत्रालय ने इस फैसले का सर्कुलर सभी डिवीजन को भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: टैरिफ तनाव के बीच आज भारत पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी बात

अभी सामान्य रिजर्वेशन के लिए बुकिंग रोजाना आधी रात 12.20 बजे से शुरू होती है और रात 11.45 बजे तक चलती है। सामान्य टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। इससे पहले भारतीय रेलवे ने इस साल जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया था। इस नियम के अनुसार, आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप और वेबसाइट से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर का अकाउंट आधार वेरीफाई होना जरूरी है। अगर आपका अकाउंट आधार वेरीफाई नहीं है तो आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed