{"_id":"58dcf7754f1c1b380763d968","slug":"tibet-senior-lama-gives-up-monkhood-after-marrying-childhood-friend-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बती लामा ने गर्लफ्रेंड से शादी के लिए छोड़ी भिक्षु की जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिब्बती लामा ने गर्लफ्रेंड से शादी के लिए छोड़ी भिक्षु की जिंदगी
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Thu, 30 Mar 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
dorje lama
खुद को तिब्बती धर्मगुरू करमापा लामा का उत्तराधिकारी बताने वाले लामा ने बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए अपनी बौद्ध भिक्षु की जिंदगी को छोड़ दिया है। 33 साल के थाये दोरजे, जिन्होने बचपन से ही अपने आप को करमापा लामा का उत्तराधिकारी घोषित किया था। दोरजे शादी से पहले तक तिब्बती बौद्ध धर्म के चार प्रमुख स्कूलों में से एक के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
निजी समारोह में की शादी
थाये दोरजे केऑफिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होने 25 मार्च को दिल्ली में एक निजी समारोह में अपनी पुरानी महिला दोस्त से विवाह कर लिया है। दोरजे की पत्नी रिनचेन यांगजोम भूटान में पैदा हुई थी और उनकी शिक्षा-दीक्षा भारत और यूरोप में हुई है। दोरजे की पैदाइश तिब्बत की है और इनके पिता भी ऊंचे दर्जे के लामा थे। शादी के बाद भी दोरजे करमापा के तौर पर कार्य करते रहेंगे। इसके लिए वो दुनिया भर में मौजूद तिब्बती बौद्ध भिक्षु छात्रों को शिक्षा देते रहेंगे।
विज्ञापन
1.5 साल की उम्र में बताने लगे थे अपने आप को करमापा
दोरजे 1.5 साल की उम्र से ही अपने आप को करमापा बताने लगे थे। तिब्बत की परंपरा के अनुसार भिक्षु लोग एक लड़के को साबित करते हैं कि वो लामा हो सकता है या नहीं।
विज्ञापन