फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thunderstorms and rain is likely to affect northwest India for the next 2-3 days

मौसम: आज दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अगले दो दिन बनी रहेगी स्थिति

Thu, 13 May 2021 09:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 09:50 AM IST
सार

अरब सागर में उठने वाले विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी, तूफान, गरज समेत ओलावृष्टि और भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Thunderstorms and rain is likely to affect northwest India for the next 2-3 days
बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से भारी बारिश जारी है। कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने की खबर है। अगले दो से तीन दिन और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज यानी 13 मई को पंजाब , हरियाणा और चंडीगढ़ समेत दिल्ली, एनसीआर में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। देश की राजधानी में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। गुरुवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और आसपास के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्व-पश्चिम चक्रवाती तूफान से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के निचले इलाकों में भी पानी गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन


अरब सागर में चक्रवाती तूफान की संभावना
वहीं अरब सागर में उठने वाली हवाओं से अगले दो तीन दिन उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी-तूफान के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, चक्रवाती तूफान बनने से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तूफान और बारिश से तबाही मच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अरब सागर में उठने वाले चक्रवाती तूफान एक साथ कई समस्याओं को खड़ा कर सकता है। हालांकि उन्होंने इसकी आशंका कम जताई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम भारत में दो दिन से बारिश जारी
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ दो दिनों से बारिश हो रही है। हिमालयी क्षेत्र में आने वाले बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश जारी है।वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed