{"_id":"5ef576c58ebc3e42e6731d1b","slug":"thuderstorm-sky-lightning-took-lives-of-many-poeple-in-bihar-and-uttar-pradesh-monsoon-state-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar thunderstorm: आंधी-तूफान से 92 लोगों की मौत, यूपी में आकाशीय बिजली ने ली 24 की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar thunderstorm: आंधी-तूफान से 92 लोगों की मौत, यूपी में आकाशीय बिजली ने ली 24 की जान
Fri, 26 Jun 2020 10:22 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 92 लोगों की मौत हो गई है। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की वजह से 116 लोगों की मौत हो गई। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली (वज्रपात) की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 92 पर पहुंत गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में गुरुवार को वज्रपात से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में 92 की मौत
बिहार में आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से अबतक 92 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य व्यक्ति झुलस गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली और आंधी-तूफान के कारण राज्य के 23 जिलों में कुल 92 लोगों की मौत हुई है, जिसमें गोपालगंज में सबसे ज्यादा 13 लोग हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
The death toll due to thunderstorm and lightning in Bihar rises to 92: State Disaster Department
— ANI (@ANI) June 26, 2020
नीतीश कुमार ने की मुआवजे की घोषणा
वहीं इस घटना के बाद गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजे देने का एलान किया था।
यूपी में 24 की मौत
लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को बिजली गिरने से तीन लोग की मौत हो गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की वजह से हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।'