{"_id":"6399d9a80bbae56cc60f55ee","slug":"three-women-labourers-two-children-dead-as-tractor-falls-into-canal-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अनियंत्रित होकर सोलापुर की नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों समेत तीन महिला मजदूरों मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अनियंत्रित होकर सोलापुर की नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों समेत तीन महिला मजदूरों मौत
Wed, 14 Dec 2022 07:41 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:41 PM IST
सार
सोलापुर के पुलिस अधीक्षक शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि ड्राइवर का ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया, तभी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से सूखी नहर में जा गिरे। ट्रॉली के गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्राली नहर में गिर गई जिसकी वजह से तीन महिला मजदूर और दो बच्चों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, सभी मृतक मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दर्दनाक घटना, मंगलवार की रात करकंब गांव के पास हुई जब स्थानीय किसान गन्ने की कटाई के लिए लगाए गए प्रवासी श्रमिकों को दिन के काम के बाद अपने घर वापस ला रहे थे। उन्होंने बताया कि ड्राइवर की गलती के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन
सोलापुर के पुलिस अधीक्षक शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि ड्राइवर का ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया, तभी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से सूखी नहर में जा गिरे। ट्रॉली के गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गृह प्रदेश मध्यप्रदेश भेज दिया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना के बारे में ट्वीट किया और महाराष्ट्र सरकार से पीड़ितों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।