{"_id":"637b72d3b696cf3c136c1ac9","slug":"three-women-killed-child-among-seven-injured-as-goods-train-derails-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को कुचला, तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को कुचला, तीन महिलाओं की मौत
Mon, 21 Nov 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:15 PM IST
सार
जाजपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार मलिक ने कहा, पटरी से उतरे कुछ डिब्बे फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गए और वेटिंग हॉल व टिकट काउंटर पर गिर गए।
विज्ञापन
कोरई रेलवे स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाजपुर जिले के कोरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बों ने इस दौरान प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, ढाई साल के एक बच्चे समेत सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, हादसा सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर हुआ। तब कुछ लोग प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन के कर्मियों के मुताबिक, डोंगापोसी से छत्रपुर जा रही खाली मालगाड़ी के लोको पायलट ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। ये डिब्बे प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में यात्रियों के ऊपर चढ़ गए।
विज्ञापन
जाजपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार मलिक ने कहा, पटरी से उतरे कुछ डिब्बे फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गए और वेटिंग हॉल व टिकट काउंटर पर गिर गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में सभी डिब्बों को पटरियों से हटा दिया गया। डिब्बे के नीचे किसी और के फंसे होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
हादसे में घायल सात लोगों में से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, छह अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) शिबाशीष महाराणा ने कहा, इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हुई है, इसमें एक मां-बेटी की जोड़ा भी शामिल है।
मृतकों की पहचान पार्वती बिंधानी, उनकी बेटी कंधेई और अबसुम बीबी के रूप में हुई है। हादसे के दौरान एक ढाई सा का बच्चा चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। उधर, केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मृतकों में से प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रुप से घायलों के लिए एक लाख रुपये और अन्य घायल को 25 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है।