{"_id":"5f9902cc07a7166d1051831d","slug":"three-women-allegedly-sale-fake-covid-19-negative-reports-in-bengaluru-for-rs-2500","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू : 2,500 रुपये में कोविड-19 नेगेटिव की नकली रिपोर्ट बेच रहीं तीन महिलाएं, शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू : 2,500 रुपये में कोविड-19 नेगेटिव की नकली रिपोर्ट बेच रहीं तीन महिलाएं, शिकायत दर्ज
Wed, 28 Oct 2020 11:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की टेस्ट किट
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना का प्रकोप जारी है, कई लोग लक्षण होने के बाद भी टेस्ट नहीं करा रहे हैं। ऐसे में बेंगलूरू में ढाई हजार रुपये में कोविड-19 के नेगेटिव के नकली सर्टिफिकेट बेचे जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये धंधा कथित तौर पर तीन महिलाओं की ओर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन तीनों महिलाओँ में से एक महिला ब्रुहद बेंगलूरू महानगर पालिका में क्लीनिक चलाती है। बीबीएमपी की ओर से मंगलवार शाम को जारी किए गए बयान के मुताबिक, एक आशा कार्यकर्ता शांति और एक लैब टेक्नीशियन महालक्ष्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये दोनों शैलजा नाम की डॉक्टर के साथ मिलकर कथित तौर पर नकली कोविड-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट का व्यापार चला रही थीं। बीबीएमपी ने अपने बयान में कहा कि ये तीनों महिलाएं एक नकली सर्टिफिकेट के लिए 2,500 रुपये लेती थीं। निगम ने बताया कि शैलजा को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती किया गया था और इसके बाद बीबीएमपी ने डॉक्टर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
निगम ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि ये तीनों महिलाएं लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करती थीं क्योंकि ये इनके लिए आसान और सुविधाजनक था। बयान में कहा गया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट का सहारा लेकर यह महिलाएं पकड़े जाने पर रिपोर्ट को गलत ठहरा देती हैं।
बता दें कि रैपिड एंटीजन टेस्ट को उसके गलत नतीजों के लिए जाना जाता है। इसलिए उन महिलाओं के लिए इस टेस्ट के जरिए लोगों को ठगना आसान था। इनका यह भांडा तब फूटा, जब एक टीवी रिपोर्टर ने अपने कैमरे में रंगे हाथ इन महिलाओं को पकड़ा।
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के सुधाकर ने एलान कर दिया कि राज्य सरकार ने इन तीनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया। जांच में पाया गया कि लैब टेक्नीशियन, महिला डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता मिलकर लोगों को झूठी और नकली कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दे रही थीं।
तुरंत कार्रवाई करते हुए इन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।