{"_id":"609cff392a894b520467f48c","slug":"three-truck-drivers-arrested-with-banned-pan-masala-gutkha-by-dhulia-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : धुलिया में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित पान मसाला के साथ तीन ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : धुलिया में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित पान मसाला के साथ तीन ट्रक चालक गिरफ्तार
Thu, 13 May 2021 03:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 May 2021 03:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश से 3 ट्रक में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा बिक्री करने के लिए धुलिया भेजा गया था जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
ट्रक चालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के धुलिया में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा के साथ तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। ये पान मसाला करीब 37 लाख 28 हजार रुपये का बताया जा रहा है। धुलिया क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को संवाददाता को संबोधित करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश से 3 ट्रक में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा बिक्री करने के लिए धुलिया भेजा गया था जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त कर लिया। तीनों वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अधिकारी शिवाजी बुध्वंत को खुफिया तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित गुटखा धुलिया में सप्लाई की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने एनएच पर रेकी कर ट्रक चालक महेंद्र रमनवल तिवारी निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, प्रमोद जटाशंकर उपाध्याय निवासी वाराणसी, गोवर्धन जंगी लाल गौड़ निवासी जौनपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन