फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Three terrorists who carried out the Pahalgam attack have been killed', Rajnath Singh said in Rajya Sabha

Rajya Sabha: 'पाकिस्तान आतंकवाद नहीं रोक पा रहा तो भारत मदद के लिए तैयार', राज्यसभा में रक्षा मंत्री का तंज

Tue, 29 Jul 2025 03:31 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 29 Jul 2025 03:31 PM IST
सार

राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मैं आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना करता हूं।  हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में नागरिकों की जान को कोई नुकसान पहुंचाए बिना आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। 

विज्ञापन
'Three terrorists who carried out the Pahalgam attack have been killed', Rajnath Singh said in Rajya Sabha
राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है तो भारत उसकी मदद करने के लिए तैयार है। भारतीय सेना सीमा के दूसरी ओर भी आतंकवाद से लड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया से आतंकवाद खत्म हो। मैं पाकिस्तान को सलाह दूंगा कि अगर आप आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं तो भारत से मदद लें। हम मदद के लिए तैयार हैं। हमारी सेनाएं सीमा के इस पार और उस पार भी आतंकवाद से लड़ने में सक्षम हैं, यह ऑपरेशन सिंदूर से साबित हो चुका है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी चर्चा शुरू की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मैं आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना करता हूं।  हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में नागरिकों की जान को कोई नुकसान पहुंचाए बिना आतंकी शिविरों को नष्ट करने का विकल्प चुना। पाकिस्तान भारत में किसी भी लक्ष्य पर हमला नहीं कर सका। हमने सभी हमले रोक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में नौ आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। 100 से अधिक आतंकवादी, उनके आका और समर्थक मारे गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल रोका गया गया है। अगर पाकिस्तान ने कोई और दुस्साहस किया तो इसे फिर से शुरू करने में संकोच नहीं किया जाएगा।

देश की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को रेखांकित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता है। सुरक्षा बलों को अपना लक्ष्य चुनने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि भारत अपनी संप्रभुता और आत्मसम्मान की रक्षा करना जानता है।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादी भारत को एक नरम देश समझते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि हम अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर एक गेम चेंजर साबित हुआ। भारतीय अब एक नरम राज्य के नागरिक नहीं हैं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के नागरिक हैं।


टीएमसी सांसदों ने किया वॉक आउट
इससे पहले जब उच्च सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे दोबारा शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जाएगी और उन्होंने सदस्यों से इस मुद्दे की संवेदनशील प्रकृति के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाने की कोशिश की, लेकिन हरिवंश ने यह कहते हुए इसकी अनुमति नहीं दी कि यह चर्चा के विषय से संबंधित नहीं है।

टीएमसी सांसदों ने एसआईआर के खिलाफ नारे लगाए और कुछ सांसद वेल में भी आ गए। जब सभापति ने विपक्षी सांसदों को बोलने की अनुमति नहीं दी तो टीएमसी और कुछ अन्य विपक्षी गठबंधन इंडिया के दलों के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed