{"_id":"5f5be69f49b2c30a7804e781","slug":"three-temple-priests-brutally-murdered-in-mandya-district-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या, हुंडी में सिक्के छोड़ नोट लेकर भागे चोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या, हुंडी में सिक्के छोड़ नोट लेकर भागे चोर
Sat, 12 Sep 2020 02:35 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मांड्या में चोरों ने प्रसिद्ध मंदिर के तीन पुजारियों की निर्मम हत्या कर दी और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात चोरों के एक गैंग ने आरकेश्वर मंदिर पर धावा बोला और पुजारियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके वह हुंडी में रखे नोट लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरों ने सिक्कों को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया, जिस समय चोर मंदिर में दाखिल हुए पुजारी गणेश, प्रकाश और आनंद सोए हुए थे। घटना के बाद आईजी समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस बीच, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पुजारियों की मौत पर दुख जताया है और उनके परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट किया, आरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की हत्या की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।