{"_id":"631a78b710ee1b681b316e1d","slug":"three-statues-stolen-from-tamil-nadu-found-in-us-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu News: तमिलनाडु से चोरी तीन मूर्तियां अमेरिका के संग्रहालय में मिलीं, लाई जाएंगी वापस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu News: तमिलनाडु से चोरी तीन मूर्तियां अमेरिका के संग्रहालय में मिलीं, लाई जाएंगी वापस
Fri, 09 Sep 2022 04:50 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Sep 2022 04:50 AM IST
सार
ब्रिटिश स्वतंत्र अध्ययनकर्ता ने अश्मोलीन संग्रहालय को बताया कि तमिलनाडु से चुराई गई मूर्तियों में से अलवार की मूर्ति उनके संग्रहालय में है। सीआईडी ने तब वापसी के प्रयास किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में 60 साल बाद भगवान कृष्ण, विष्णु और श्रीदेवी की असली मूर्तियां वापस आएंगी। यह मूर्तियां मंदिर से चोरी कर तस्करों ने विदेशों में बेच दी थीं लेकिन तमिलनाडु सीआईडी की मूर्ति-शाखा ने इन्हें अमेरिका के संग्रहालयों में ढूंढ निकाला। यह भी सामने आया कि चोरी छिपाने के लिए मंदिर में नकली मूर्तियां रखवा दी गई थीं। दशकों तक इन्हीं की पूजा होती रही, मंदिर के पुजारियों व प्रशासकों का भी इन पर ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
मूर्ति शाखा के डीजीपी के जयंत मुरली ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांसे की यह मूर्तियां कुंभकोणम के अरुलमिगु सुंदरराजा पेरुमल मंदिर से चोरी हुई थीं। अब इनकी वापसी के लिए कागजी कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें से भगवान कलिंगनार्थना कृष्ण की मूर्ति सैन फ्रांसिस्को के एशियाई कला संग्रहालय में है। भगवान विष्णु की मूर्ति टेक्सास के किमबल कला संग्रहालय और देवी श्रीदेवी की मूर्ति फ्लोरिडा की हिल्स ऑक्शन गैलरी में है।
विज्ञापन
2020 में चोरी का पता चला
चोरी और धोखेबाजी के इस मामले की जांच 12 फरवरी 2020 में तब शुरू हुई जब मंदिर से तिरुमांगई अलवार की एक अन्य मूर्ति चोरी होने का केस दर्ज हुआ।
स्वतंत्र अध्ययनकर्ता से मिला सुराग
ब्रिटिश स्वतंत्र अध्ययनकर्ता ने अश्मोलीन संग्रहालय को बताया कि तमिलनाडु से चुराई गई मूर्तियों में से अलवार की मूर्ति उनके संग्रहालय में है। सीआईडी ने तब वापसी के प्रयास किए।
विज्ञापन