{"_id":"5bf021ddbdec226930331252","slug":"three-security-personnel-injured-in-grenade-attack-at-manipur-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर विधानसभा में संदिग्ध उग्रवादी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर विधानसभा में संदिग्ध उग्रवादी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, इंफाल
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर विधानसभा परिसर में संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से फेंके गए एक हथगोले में विस्फोट से वहां तैनात तीन सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में राज्य पुलिस के दो जवानों के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शामिल है। घायल बीएसएफ जवान आर.पी.मिश्र मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
यह हमला उस समय हुआ जब मणिपुर संगाई उत्सव की वजह से इंफाल व उसके आस-पास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुबह लगभग 5.55 बजे हुआ। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अब तक किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हमलावरों की तलाश में अभियान चला रही है।