Gujarat: सूरत में लापता युवक को खोजते हुए नदी किनारे पहुंचे तीन लोग, कपड़े देख लगा दी छलांग, चारों की मौत
सूरत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक लापता युवक को खोजते हुए तीन लोग नदी किनारे गए। वहां पर उन्होंने कपड़े देख कर नदी में छलांग लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरत जिले में काकरापार बांध के पास एक नदी में चार लोग डूब गए। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जयेश वाल्वी ने बताया कि कौशिक चौधरी (23) सोमवार सुबह अपने मवेशियों को नदी पर ले गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा, जिससे दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि उनके भाई, एक चाचा और एक दोस्त ने उनकी तलाश शुरू की और मंगलवार सुबह नदी किनारे उनके कपड़े बरामद किए।
यह भी पढ़ें- Supreme Court Update: अदालतों के आधुनिकीकरण के लिए CJI ने बनाई विशेष समिति, जस्टिस अरविंद कुमार होंगे अध्यक्ष
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
वाल्वी ने बताया कि उन्हें लगा कि वह डूब गया होगा, इसलिए वे उसकी तलाश में नदी में कूद गए, लेकिन वे खुद एक भंवर में फंस गए और डूब गए। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद चारों व्यक्तियों के शव बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से तीन पास के वकाला गांव के रहने वाले थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति कंजा गांव का था। इंस्पेक्टर वाल्वी ने कहा, 'शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.