Tamil Nadu: त्रिची हवाई अड्डे से तीन यात्री गिरफ्तार, 37 लाख से अधिक के डॉलर-दिरहम और रियाल जब्त
यूनिट के अधिकारी ने बताया कि 30 मई को त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश यात्रा करने वाले तीन लोगों को पकड़ा था। तीनों यात्री संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह की यात्रा पर जा रहे थे। तीनों के बारे में हमें खुफिया जानकारी मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट ने त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से टीम ने बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त की है।
मामले में यूनिट के अधिकारी ने बताया कि 30 मई को त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश यात्रा करने वाले तीन लोगों को पकड़ा था। तीनों यात्री संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह की यात्रा पर जा रहे थे। तीनों के बारे में हमें खुफिया जानकारी मिली थी। हमने जब उनकी तलाशी ली तो तीनों के पास से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्राएं बरामद हुईं, जिसमें अमेरिकी डॉलर, यूएई दिरहम और सऊदी अरब की रियाल शामिल थी। आरोपियों के पास से कुल 37, 93, 845 रुपए विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे पूछताछ की जा रही है। इतने पैसों का क्या काम था, कहां से आया, विदेश क्यों जा रहे थे सहित तमाम सवालों के जवाब तलाश रहे हैं।