फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three nominated from Rajasthan excluding Bhupendra Yadav for Rajya Sabha, Nadda from Himachal

राज्यसभा के लिए राजस्थान से भाजपा के तीन नेता निर्विरोध निर्वाचित, हिमाचल से नड्डा पर मुहर

Thu, 15 Mar 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Three nominated from Rajasthan excluding Bhupendra Yadav for Rajya Sabha, Nadda from Himachal

राजस्थान से राज्यसभा के लिए भाजपा के भूपेंद्र यादव सहित तीन सांसद बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। तीनों के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा कर दी गई है। भाजपा के सामने कांग्रेस सहित अन्य किसी ने भी कोई दावेदारी पेश नहीं की थी।

विज्ञापन


भूपेंद्र यादव राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद थे। इसके अलावा भाजपा में हाल ही शामिल हुए किरोड़ी लाल मीणा व पूर्व विधायक मदन लाल सैनी को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपे। इनसे पहले वर्ष 2016 में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू सहित चार सदस्य भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


तीन अन्य सदस्यों में ओम माथुर, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में नारायण पंचारिया, रामनारायण डूडी और विजय गोयल राज्यसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा चुने गए दूसरी बार

Three nominated from Rajasthan excluding Bhupendra Yadav for Rajya Sabha, Nadda from Himachal
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। नड्डा के खिलाफ कांग्रेस या अन्य किसी दल के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में जेनी नड्डा को निर्विरोध चुना गया। 

नड्डा इससे पहले भी हिमाचल से ही राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। 8 मार्च को नड्डा ने हिमाचल विधानसभा में नामांकन दाखिल किया था।

चूंकि विधानसभा में भाजपा विधायकों की 44 संख्या होने के साथ दो निर्दलीय के समर्थन मिलने पर उनकी जीत तय मानी जा रही थी। इसलिए कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं दिया था। केंद्रीय मंत्री नड्डा की ताजपोशी के दौरान हिमाचल भाजपा सरकार के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने एक बार फिर राज्यसभा के लिए चुने जाने पर पीएम मोदी, अमित शाह और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र हिमाचल को हर संभावित मदद देगा। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने भी जेपी नड्डा को बधाई दी है। 

महाराष्ट्र से राज्यसभा की 6 सीटें पक्की

वहीं महाराष्ट्र से राज्यसभा की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने अपने एक उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है। बीजेपी के इस फैसले के बाद महराष्ट्र की राज्यसभा सीट से बीजेपी के तीन, कांग्रेस से एक, एनसीपी से एक और शिवसेना से एक उम्मीदवार मैदान में है। विजया रहाटकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने बीजेपी से चौथा नामांकन दायर किया था, जिसे वापस ले लिया गया है।

यह है सीटों का गणि

राज्यसभा के लिए 23 मार्च को होगी वोटिंग 

जल्द ही खाली हो रही 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 23 मार्च को होगी। नामांकन फाइल करने की आखिरी तारीख 12 मार्च है। इन 58 सीटों में ज्यादातर पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित दिख रही है, इससे स्पष्ट है कि उच्च सदन में भी बीजेपी की ताकत बढ़ने वाली है। 

उत्तर प्रदेश से 10 सीटें हैं, जिसमें से ज्यादातर बीजेपी की झोली में आ सकती हैं। जया बच्चन (SP) और प्रमोद तिवारी (कांग्रेस) समेत UP के 9 राज्यसभा सदस्य 2 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। वहीं, एक सीट मायावती के इस्तीफे की वजह से खाली है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान (प्रत्येक राज्य से 3 सीट), बिहार और महाराष्ट्र (प्रत्येक राज्य से 6 सीट), पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश (प्रत्येक राज्य से 5 सीट), कर्नाटक और गुजरात (प्रत्येक से 4), झारखंड (2) और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (प्रत्येक से 1) में भी राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed