फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three new trains will run from Mizoram from September 13; Railways is taking steps

Mizoram : देश के दिल के और करीब आया मिजोरम, कोलकाता और गुवाहाटी से भी घटी दूरी, रेलवे चला रहा है ये ट्रेनें

Fri, 12 Sep 2025 06:35 AM IST
शिव शुक्ला एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 12 Sep 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
Three new trains will run from Mizoram from September 13; Railways is taking steps
रेल नक्शे पर मिजोरम। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे (आईआर) द्वारा आइजोल के सैरांग स्टेशन से तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ होगा। ये ट्रेनें मिजोरम की राजधानी को देश के प्रमुख शहरों से रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगी। तीनों ट्रेनों की पहली यात्रा 13 सितंबर, 2025 को होगी, जिसके बाद निर्धारित तिथियों से नियमित सेवाएं शुरू होंगी। तीनों ट्रेनों की पहली यात्रा और नियमित सेवाओं की जानकारी इस प्रकार है।

विज्ञापन


नई ट्रेनों की उद्घाटन/ नियमित सेवाएं
पूर्वोत्तर सीमा रेवले के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 02507 (सैरांग – आनंद विहार टर्मिनल) उद्घाटनी राजधानी एक्सप्रेस 13 सितंबर, 2025 (शनिवार) को 10:00 बजे सैरांग स्टेशन से रवाना होगी और 15 सितंबर, 2025 (सोमवार) को आनंद विहार टर्मिनल 7:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 19 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 20507 (सैरांग – आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं प्रति शुक्रवार को सैरांग से 16:30 बजे खुलेगी और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल 10:50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, 21 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 20508 (आनंद विहार टर्मिनल – सैरांग) राजधानी एक्सप्रेस प्रति रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:50 बजे खुलेगी और मंगलवार को सायरंग 15:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, भागलपुर होकर चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी तरह से ट्रेन संख्या 05609 (बैराबी - सैरांग) स्पेशल 13 सितंबर, 2025 को बैराबी से 10:00 बजे खुलेगी और सैरांग 11:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद, यह अपनी उद्घाटनी ट्रेन संख्या 05610 (सैरांग- गुवाहाटी) स्पेशल के रूप में सैरांग से 12:30 बजे खुलेगी और अगले दिन गुवाहाटी 02:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 13 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 15609 (गुवाहाटी - सैरांग) एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं प्रतिदिन गुवाहाटी से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सैरांग 08:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, 14 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 15610 ( सैरांग - गुवाहाटी) एक्सप्रेस प्रतिदिन सैरांग से 19:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुवाहाटी 08:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 03126 एक्सप्रेस की पहली यात्रा 13 सितंबर, 2025 को 10:00 बजे शुरू होगी और अगले दिन कोलकाता 17:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद, 16 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 13125 (कोलकाता - सैरांग) त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं प्रति शनिवार, मंगलवार और बुधवार को कोलकाता से 12:25 बजे आरंभ होगी और अगले दिन सैरांग 19:45 बजे पहुँचेंगी। इसी तरह, 18 सितंबर, 2025 से, ट्रेन संख्या 13126 (सैरांग-कोलकाता) त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को सायरंग से 07:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन कोलकाता 14:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, गोवालपारा टाउन, गोलकगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी।


इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे एनएफआर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले वे विवरणों की जांच कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed