{"_id":"5d606f718ebc3e93c02ae64b","slug":"three-naval-officers-including-captain-punished-reduced-in-height-in-ins-betwa-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस बेतवा हादसे में कैप्टन समेत तीन नौसेना अफसरों को सजा, घटाया गया कद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएस बेतवा हादसे में कैप्टन समेत तीन नौसेना अफसरों को सजा, घटाया गया कद
Sat, 24 Aug 2019 04:27 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:27 AM IST
सार
- कोर्ट मार्शल के बाद दोषी अधिकारियों की वरिष्ठता घटाई गई
- मुंबई में डॉकयार्ड से बाहर आते समय पलट गया था आईएनएस
- एक कैप्टन और दो कमांडरों सहित तीन अधिकारी दोषी घोषित
विज्ञापन
INS Betwa
- फोटो : Social Media
विस्तार
साल 2016 में युद्धपोत आईएनएस बेतवा में हुए हादसे के मामले में नौसेना के तीन अधिकारियों को लापरवाही का दोषी ठहराया गया है। इनकी वरिष्ठता चार से छह महीने कम कर दी गई है। नौसेना के एक कैप्टन और दो कमांडरों सहित तीनों अधिकारियों को लापरवाही का दोषी पाए जाने पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आईएनएस बेतवा मुंबई में डॉकयार्ड से बाहर आते समय पलट गया था। इस हादसे में दो कर्मियों की मौत हो गई थी। आईएनएस बेतवा के तत्कालीन कैप्टन उन तीन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें सामान्य कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन