फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three MLAs resign from Meghalaya assembly, will join BJP, jolt to NPP and TMC

Meghalaya: मेघालय में एनपीपी व टीएमसी को झटका, तीन विधायकों के इस्तीफे, भाजपा में शामिल होंगे

Tue, 29 Nov 2022 02:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 29 Nov 2022 02:34 PM IST
सार

तीनों विधायकों ने सोमवार को 11वीं विधानसभा के सदस्यों के तौर पर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। तीनों ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह से राज्य सचिवालय में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

विज्ञापन
Three MLAs resign from Meghalaya assembly, will join BJP, jolt to NPP and TMC
bjp, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा। एनपीपी के दो और तृणमूल के विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। ये तीनों भाजपा में शामिल होंगे। ये पीएम नरेंद्र मोदी को रोल मॉडल मानते हैं। 

विज्ञापन


तीनों विधायकों ने सोमवार को 11वीं विधानसभा के सदस्यों के तौर पर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। ये विधायक हैं- एनपीपी के बेनेडिक्ट मारक और फैरलीन संगमा तथा टीएमसी के विधायक हिमालय मुक्तन शांगप्लियांग। तीनों ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह से राज्य सचिवालय में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


साझा सरकार में भाजपा है सहयोगी
मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) की सरकार है। 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में एनपीपी के 23 सहित गठबंधन के कुल 48 विधायक हैं। भाजपा अपने दो विधायकों के साथ राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है। एनपीपी के साथ भाजपा के रिश्तों में कुछ दिनों से खटास आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ गठबंधन की नहीं की आलोचना
हालांकि, दलबदलने जा रहे तीनों नेताओं ने सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर उंगली उठाने से परहेज किया। शांगप्लियांग ने कहा कि समय आएगा जब हम चुनाव मैदान में जाएंगे और अपनी बातों को लोगों को बताएंगे। हम भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। पीएम मोदी चीजों को बदल सकते हैं। हमें लगता है और हमें विश्वास है कि मेघालय के लिए चीजें बदलेंगी।

भाजपा में शामिल होने का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि हम तीनों राज्य में विकास के इरादे से बहुत जल्द भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। शांगप्लियांग ने कहा कि मेघालय को तेज विकास की जरूरत है। राज्य वित्तीय और कानून व्यवस्था के संकट समेत कई समस्याओं से जूझ रहा है। 


फरवरी में पांचों कांग्रेस विधायक गठबंधन में शामिल हुए थे
इसके पहले इसी साल फरवरी में मेघालय कांग्रेस के पांचों विधायक भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे। जबकि पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित 12 विधायक कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद मेघालय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या पांच रह गई थी, जबकि शुरुआत में विपक्षी पार्टी के सदन में 17 सदस्य थे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा को समर्थन का पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि कांग्रेस के पांचों विधायकों ने एमडीए सरकार में आठ फरवरी 2022 को शामिल होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed