फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News Three Men Arrested for Chasing and Harassing Woman in Bengaluru

Karnataka: दाएं ओर का इंडिकेटर दिखाकर बाईं तरफ मुड़ी महिला, गुस्साए स्कूटर सवार युवकों ने किया पीछा; गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 11:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

महिला ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकाने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि वह डर गई थी, क्योंकि पीछा करने के बाद आरोपियों ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर भी मारी थी। पीड़ित महिला ने इसके बाद घबराकर पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन
Karnataka News Three Men Arrested for Chasing and Harassing Woman in Bengaluru
Bengaluru Police (सांकेतिक तस्कीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगलूरू में एक महिला को परेशान करने के मामले में तीन स्कूटर सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि स्कूटर पर सवार तीन लोग कार में बैठी महिला का पीछा कर रहे थे। तीनों ने महिला को परेशान करने की भी कोशिश की। वीडियो में महिला की घबराई हुई आवाज भी सुनी जा सकती है। महिला ने इस दौरान मदद के लिए तुरंत पुलिस को फोन किया। उन्होंने पुलिस के साथ अपनी लोकेशन भी शेयर की।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस से मांगी मदद
यह घटना शनिवार को मदीवाला-कोरमंगला रोड के पास घटी।  वायरल वीडियो में महिला ने पुलिस से कहा, "वे हमारा पीछा कर रहे हैं और वाहन में मुक्के मार रहे हैं। क्या आप सुन पा रहे हैं।" इसके बाद महिला ने पुलिस को अन्य जानकारी भी दी। उन्होंने आरोपियों के वाहन का नंबर भी बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला ने दाएं ओर का इंडिकेटर जलाया, लेकिन वह बाईं ओर मुड़ गई, जिससे स्कूटर सवार तीनों लोग नाराज हो गए और महिला का पीछा करने लगे। कुछ देर बार एक ही स्कूटर पर सवार तीनों लोगों ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने महिला को धमकाने की कोशिश की
महिला ने बताया कि तीनों ने उसे धमकाने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि वह डर गई थी, क्योंकि पीछा करने के बाद आरोपियों ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर भी मारी थी। पीड़ित महिला ने इसके बाद घबराकर पुलिस को फोन किया। जैसे ही आरोपियों ने देखा कि महिला ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। तीनों मौके से फरार हो गए। तीनों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया ह। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed