फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three Maoists with two women killed in Malkangiri Odisha, read other important national news

ओडिशा : मलकानगिरि में दो महिलाओं समेत 3 माओवादी ढेर, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 13 Oct 2021 06:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 06:18 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम और मलकानगिरि जिला स्वयंसेवक बल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। ओडिशा और आंध्र सीमा पर केरीमीती गांव के पास जंगल में माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी में दो महिलाओं समेत तीन माओवादी ढेर हो गए।

विज्ञापन
three Maoists with two women killed in Malkangiri Odisha, read other important national news
माओवादी

विस्तार

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तुलसी वन क्षेत्र में गोलीबारी के दौरान दो महिलाओं समेत तीन माओवादी ढेर हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम और मलकानगिरि जिला स्वयंसेवक बल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। ओडिशा और आंध्र सीमा पर केरीमीती गांव के पास जंगल में माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू की, जिस पर सुरक्षा बलों ने प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

केरल में भाजपा के मुस्लिम चेहरे अली अकबर ने दिया इस्तीफा

केरल में फिल्म निर्देशक से राजनेता बने और भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरे अली अकबर ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। अकबर ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी के सदस्य के रूप में जुड़े रहेंगे। फिल्म निर्देशक अभी मालाबार विद्रोह पर फिल्म बनाने का काम कर रहे हैं जो 1921 में उत्तरी केरल में हुए दंगे पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इफको अध्यक्ष बलविंदर सिंह के निधन पर पीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इफको के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, सरदार बलविंदर सिंह नकई जी कृषि और सहकारिता क्षेत्र के अगुआ थे। किसानों को सशक्त करने के लिए उन्होंने पथप्रदर्शक के रूप में योगदान दिया। उनका निधन दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभेच्छुओं के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

 

विज्ञापन

जस्टिस कुरैशी बने राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को जस्टिस अकील कुरैशी को राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ। कुरैशी ने अंग्रेजी में पद की शपथ ली। उन्होंने इस पद पर इंद्रजीत महांती की जगह ली है। महांती को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed