फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three Indian Americans die after falling in frozen lake in Arizona in US news in hindi

US: एरिजोना में तीन भारतवंशियों की मौत, बर्फ से जमी झील में गिरे थे, एक हुआ रेस्क्यू, फिर भी नहीं बची जान

Wed, 28 Dec 2022 10:11 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 28 Dec 2022 10:11 AM IST
सार

अमेरिका और कनाडा में इस वक्त भीषण ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे है। आलम यह है कि कुछ जगह पर बॉम्ब साइक्लोन की स्थिति पैदा हो गई है, जिसकी वजह से राज्यों में बर्फीली हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Three Indian Americans die after falling in frozen lake in Arizona in US news in hindi
अमेरिका में भीषण सर्दी के बीच जम गईं झीलें। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में तीन भारतवंशियों की मौत की खबर सामने आई है। बताया गया है कि एरिजोना राज्य में सोमवार को तीनों लोग कोकोनीनो काउंटी में वुड्स कैन्यन लेक के पास मौजूद थे। इनमें दो पुरुष और एक महिला थीं। दोपहर करीब 3.35 बजे यह तीनों लोग बर्फ से जमी झील में गिर गए और डूबने लगे। राहत-बचाव कर्मियों ने इन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मियों ने लंबी खोज के बाद तीनों ही लोगों को मंगलवार दोपहर को निकाल लिया। इनमें से दो- नारायण मुद्दाना (49) और गोकुल मेदिसेटी (47) की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक महिला हरिता मुद्दाना को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। राहत-बचाव कर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन भयानक ठंड से मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीनों पीड़ित एरिजोना के चैंडलर के रहने वाले थे और मूलतः भारत से थे। बयान के मुताबिक, जब यह घटना हुई तो सबस्टेशन पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद लगभग तुरंत ही राहत-बचाव दल ने झील में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका और कनाडा में इस वक्त भीषण ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे है। आलम यह है कि कुछ जगह पर बॉम्ब साइक्लोन की स्थिति पैदा हो गई है, जिसकी वजह से राज्यों में बर्फीली हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। इस स्थिति में अब तक सिर्फ अमेरिका में ही 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed