फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three Good news of september 28 it contains adultery, Solar panel and Modi GOVT vacation scheme

खुशखबरः सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की धारा 497 समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Fri, 28 Sep 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Three Good news of september 28 it contains adultery, Solar panel and Modi GOVT vacation scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को व्यभिचार से जुड़ी आईपीसी धारा 497 को खत्म कर दिया। व्यभिचार पर फैसला पढ़ते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से महिला अधिकारों पर समानता की बात की है। इसके मायने ये हैं कि अदालत के फैसले के बाद व्यभिचार के मामलों में महिला और पुरुष, दोनों को ही सजा नहीं होगी। हालांकि सर्वोच न्यायालय ने यहा भा साफ कहा है कि संबंधित महिला के पति या परिवार की शिकायत पर ऐसे मामले को तलाक का आधार माना जा सकता है। 
विज्ञापन

दिल्लीः अब घर पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल

अगली खुशखबर दिल्ली वालों के लिए है। दिल्ली में रह रहे लोग अब घरेलू बिजली की जरूरत के लिए सोलर पैनल लगा सकते हैं और वो भी बिल्कुल मुफ्त। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने घरेलू उपयोग के लिए सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के मद्देनजर यह फैसला लिया  है।

सरकार की योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने में किसी भी तरह के खर्च का वहन नहीं करना होगा। दरअसल इस योजना में रेस्को मॉडल के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए हाउसिंग सोसायटी और किसी भी व्यक्ति को अपने घर की छत उपलब्ध करानी होगी। ऐसे में हाउसिंग सोसायटी में सोलर पैनल लगाने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। सोलर पैनल लगाने का सारा खर्च कंपनी ही उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार उठाएगी आपकी यात्रा का खर्च

घूमने के शौकीन लोगों के लिए केंद्र की मोदी सरकार एक खुशखबर लेकर आई है। सरकार की इस योजना के तहत देश की 17 से भी ज्यादा जगहों पर आप छुट्टियां मना सकते हैं और इस हॉलिडे का खर्च भी आपको नहीं उठाना पड़ेगा। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन पर्व फोटो कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि अतुल्य भारत थीम के आधार पर एक फोटो खींचना है या फिर आप ने खींचा हुआ है तो उसे मोदी सरकार को भेजना है।

हालांकि ये जरूरी है कि आपका फोटो कहीं और इस्तेमाल न हुआ हो और ना ही यह किसी भी तरह से कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाला हो। अगर आपका खींचा हुआ फोटो सबसे सर्वोतम साबित होता है। तो आपको न सिर्फ ऑल-एक्सपेंस हॉलिडे पैकेज मिलेगा, बल्कि आपकी तरफ से खींचे गए फोटो को अतुल्य भारत के कैंपेन के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed