{"_id":"614eb596166beb08bd5b8a01","slug":"three-fishermen-attacked-and-robbed-by-srilanka-fishersmen-gruop-in-mid-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: समुद्र में तीन मछुआरों पर श्रीलंकाई हमलावरों ने लोहे की रॉड से किया हमला, सामान लूट हुए फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: समुद्र में तीन मछुआरों पर श्रीलंकाई हमलावरों ने लोहे की रॉड से किया हमला, सामान लूट हुए फरार
Sat, 25 Sep 2021 11:07 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:07 AM IST
सार
हमले के विरोध में मछुआरा संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है। संघ के सदस्यों ने श्रीलंकाई मछुआरों पर कार्रवाई नहीं होने देने तक आमरण अनशन पर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
fishermen of tamilnadu
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के मछुआरों ने शनिवार तड़के तमिलनाडु के कोडियाकराई तट पर तीन मछुआरों के साथ मारपीट की उनके पास रखे सारे सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन मच्छुआरों का रेस्क्यू किया। तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) पुलिस के मुताबिक, वेदारण्यम के पास अरुकोट्टुथुराई के मछुआरे उस समय हमले की चपेट में आ गए जब वे कोडियाकराई तट से दक्षिण पूर्व स्थित समुद्र में मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई मछुआरे तीन नावों में आए और तमिल मछुआरों पर लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मछली पकड़ने वाली जाल, मोबाइल, जीपीएस उपकरण समेत कई अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मछुआरा संघ ने शुरू की हड़ताल
घायल मछुआरों को नागपट्टिनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागपट्टिनम के जिला कलेक्टर अरुण थंबुराज ने अस्पताल का दौरा किया और मछुआरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों से इन सभी का बेहतर इलाज करने का आग्रह भी किया। वहीं, मत्स्य विभाग के अधिकारी और सीएसजी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, अरुकोट्टुथुराई में मछुआरा संघ ने हमले की निंदा की है। हमले के विरोध में मछुआरा संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है। संघ के सदस्यों ने श्रीलंकाई मछुआरों पर कार्रवाई नहीं होने देने तक आमरण अनशन पर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन