फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three easy tips to become millionaires

करोड़पति बनने के तीन आसान नुस्खे, आप भी जानिए

Tue, 22 May 2018 09:28 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 22 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Three easy tips to become millionaires
करोड़पति
आप कैसे जानेंगे कि कौन-सा बिजनेस हिट होगा और कौन-सा फ़्लॉप? किसी के लिए ये सवाल लाख टके का हो सकता है। लेकिन कनाडा के रेयान होम्स के लिए ये सवाल कोई रॉकेट साइंस नहीं, जिसका पता लगाना मुश्किल है। रेयान होम्स एक निवेशक और सोशल नेटवर्क अकाउंट को मैनेज करने वाले वेबसाइट 'हूटसूट' के संस्थापक हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार एक सफल बिजनेसमैन होने के लिए कोई विशेष डिग्री की जरूरत नहीं होती है। आपको बस एक नुस्खे की ज़रूरत होती है, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका किसी वेंचर में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा या नहीं। कोई बिजनेस आइडिया आपको कामयाब बनाएगा या नहीं, होम्स के हिसाब से इसका पता लगाना काफी आसान है। वो इसके लिए ट्रिपल 'T' का फॉर्मूला देते हैं।
विज्ञापन


1. टैलेंट

अच्छे बिजनेस आइडिया आपको सभी जगह मिल जाएंगे, लेकिन इसे लागू करने वाले प्रतिभाशाली लोग लाखों में एक होते हैं। होम्स अपने ब्लॉग में लिखते हैं, "बिजनेस का मूल्यांकन करते वक्त मैं पहले उसके बॉस और उसकी टीम को देखता हूं। मेरे लिए यह जानना जरूरी है कि वो बिजनेस के प्रति समर्पित हैं या नहीं।" उद्यमियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती, निवेशकों के पैसों को शून्य से अरबों तक ले जाना होता है और सफल होने के लिए ये ज़रूरी है कि वो अपना पूरा समय दें और उनके काम करने का तरीका अलग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम्स कहते हैं, "बड़े उद्यमी समस्याओं के समाधान तलाशते हैं, न कि दूसरों को इसके लिए पैसे देते हैं। वो तब तक आराम नहीं करते, जब तक इसके समाधान ढूंढ़ नहीं लेते हैं। किसी भी कंपनी की मौलिक जरूरत होती है कि उनके पास 'कुछ करने का जज़्बा' रखने वाले उद्यमी हों।"

2. टेक्नॉलॉजी

होम्स कहते हैं कि टेक्नॉलॉजी कोई अंतिम समय में सोचे जाने वाली चीज़ नहीं है। ये तब ज्यादा जरूरी हो जाता है जब आपका बिजनेस आइडिया तकनीक से जुड़ा हो। होम्स कहते हैं, "कोडिंग और इंजीनियरिंग एक बिजनेस आइडिया जितना जरूरी होते हैं।"

'हूटसूट' के संस्थापक के अनुसार बेहतरीन तरीका ये है कि एक व्यक्ति तकनीक के प्रति पूरी तरह समर्पित हो और दूसरा बिजनेस की दूसरी जरूरत को देखे ताकि तकनीकी परेशानियों का समाधान समय पर किया जा सके।

3. ट्रैक्शन

ट्रैक्शन यानी खींचने या लुभाने की क्षमता। क्या आपके पास ग्राहक या निवेशक हैं? आपने कितना पैसा कमाया है? होम्स कहते हैं कि अगर आपके पास ग्राहक या निवेशक हैं और वो पैसे ख़र्च करना चाहते हैं तो ये बेहतर होगा। और इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि किसी आइडिया पर सट्टा लगाना ज्यादा सुरक्षित है बजाय कागज पर दिखने वाले बेहतरीन आइडिया पर पैसे लगाने के।

होम्स कहते हैं कि निवेशकों को खींचने के लिए एक बेहतर योजना होनी चाहिए जिससे आइडिया उन तक पहुंचाया जा सके। बिजनेस की सफलता के लिए ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जाना चाहिए जो कंपनी के प्रोडक्ट को वायरल कर दे या फिर उसके विज्ञापन पर ज़ोर दे।


लेकिन होम्स खुद ये भी मानते हैं कि ट्रिपल 'T' फॉर्मूला सफलता की कोई अचूक दवा नहीं है। वो कहते हैं कि कुछ साल पहले उन्हें शेयर्ड ट्रैवल एप्लीकेशन बनाने का मौक़ा मिला था लेकिन वो टेस्ट ज़रूरतों की वजह से नकार दिया गया। वो कहते हैं, "आज वो एप्लीकेशन 'उबर' 50 हजार मिलियन डॉलर की कंपनी है। कभी-कभी सही तकनीक, सही टीम और बेहतरीन आइडिया के बावजूद बिजनेस फ्लॉप हो सकते हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed