फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three dead after consuming spurious liquor in Tamil Nadus Viluppuram

तमिलनाडु: जहरीली शराब के सेवन से 14 पांच लोगों की मौत; चार पुलिस अधिकारी निलंबित, CB-CID करेगी जांच

Sun, 14 May 2023 05:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 May 2023 05:43 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

विज्ञापन
Three dead after consuming spurious liquor in Tamil Nadus Viluppuram
शराब - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

जहरीली शराब त्रासदी से जुड़े मामले को सीबी-सीआईडी को सौंपा जाएगा। विलुप्पुरम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि मामला सीबी-सीआईडी को हस्तांतरित किए जाएंगे। सीएम स्टालिन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि नकली शराब बनाने के लिए मेथनॉल का इस्तेमाल किया जाता था। सीएम ने जहरीली शराब त्रासदी के सिलसिले में विल्लुपुरम के एसपी को निलंबित करने और चेंगलपट्टू के एसपी के तबादले का आदेश दिया।

विज्ञापन


इससे पहले विलुप्पुरम जिले के मरक्कनम में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाचों लोगों को शनिवार देर रात एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुरुआत में उनमें से तीन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला सहित दो अन्य लोगों की रविवार को इलाज के बिना मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मरक्कनम के मछली पकड़ने वाले एक्कियारकुप्पम गांव में हुई, जहां लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम को अवैध शराब का सेवन किया।
विज्ञापन


मृतकों में तीन की पहचान 50 वर्षीय शंकर, 50 वर्षीय दरानीवेल और 60 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शराब पीने वाले लोगों और अन्य लोगों को शारीरिक बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें पुडुचेरी के जिपमर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर नकली शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि घटना के संबंध में मरक्कनम इंस्पेक्टर अरुल वाडीवेल अझगन, सब इंस्पेक्टर दीपन, पीईडब्ल्यू इंस्पेक्टर मारिया सोबी मंजुला और सब इंस्पेक्टर शिवगुरुनाथन को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस घटना में अस्पताल में भर्ती लोगों को विशेष उपचार देने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। 

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''तीन लोगों की मौत की खबर... यह बहुत हैरान करने वाला है। यह भी पता चला है कि 16 लोगों का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने द्रमुक सरकार पर राज्य में शराब के अवैध कारोबार को रोकने में निष्क्रिय होने का भी आरोप लगाया।


उन्होंने द्रमुक सरकार से 'अवैध शराब की बिक्री' को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं तमिलनाडु भाजपा की ओर से आग्रह करता हूं कि तमिलनाडु सरकार को तुरंत नींद से जागे और नकली शराब की बिक्री को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed