फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three dead & 15 to 20 injured in the blast at Nirankari Bhawan in Amritsar's Rajasansi village

अमृतसर ब्लास्ट: जांच के लिए पहुंची एनआईए टीम, राजनाथ बोले- सख्त कार्रवाई होगी

Sun, 18 Nov 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Three dead & 15 to 20 injured in the blast at Nirankari Bhawan in Amritsar's Rajasansi village
Rajnath Singh
पंजाब के अमृतसर में राजासांसी गांव में एक धार्मिक डेरे पर बड़ा विस्फोट हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। वहीं आईजी बॉर्डर ने भी पूरी घटना के बारे में बताया है। इस हमले में 3 की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए अब तक किसने क्या कहा...
विज्ञापन


आईजी बॉर्डर सुरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि जिस दौरान हमला हुआ उस समय करीब 250 लोग एक धर्मिक समारोह में हिस्सा ले रहे थे। इस हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमलावर इन लोगों पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम अमृतसर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना में जान गवां चुके लोगों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायलों का फ्री में इलाज कराने की भी घोषणा की है। 

वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्हों कहा कि हमले का काफी दुखी है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं घायलों के जल्द से जल्दी दुरुस्त होने की कामना भी की। राजनाथ सिंह ने कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से भी इस मामले में कड़े कदम उठाने को कहा है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से फोन पर बात की और हालात का जयजा भी लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमृतसर में ग्रेनेड हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक निंदनीय हिंसक कृत्य है। हमले में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि मेरी संवेदना उन लोगों के परिवारों के साथ है जो इस घटना में जीवन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में शांति से रह रहे लोगों को परेशान करने का प्रयास है। मेरा मानना है कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना चाहिए और शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed