फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three-days meeting of RSS in Nagpur from Thursday to review the work of Modi government

नागपुर: आरएसएस की आज से तीन दिवसीय बैठक, मोदी सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा

Thu, 02 Sep 2021 05:05 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Sep 2021 05:05 AM IST
सार

तीन से पांच सितंबर तक होने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, संघ और भाजपा के बीच समन्वय कार्य देख रहे अरुण कुमार के अलावा सभी संगठनों के प्रमुख, संगठन मंत्री और संघ के क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल होंगे...

विज्ञापन
Three-days meeting of RSS in Nagpur from Thursday to review the work of Modi government
मोहन भागवत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) गुरुवार से महाराष्ट्र के नागपुर में तीन दिवसीय समन्वय बैठक करने जा रहा हैं। इसमें भाजपा समेत संघ से जुड़े अन्य संगठन भी शामिल होंगे। संघ की इस अहम बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, तीन से पांच सितंबर तक होने वाली इस बैठक में संघ और उससे जुड़े संगठनों और मोदी सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, संघ और भाजपा के बीच समन्वय कार्य देख रहे अरुण कुमार के अलावा सभी संगठनों के प्रमुख, संगठन मंत्री और संघ के क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


नागपुर में होने वाली इस समन्वय बैठक की खास बात यह है कि संघ से जुड़े संगठनों ने पिछली बैठक में जो बातें तय की उनके कामों का आकलन किया जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रुपेरखा भी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मोदी सरकार, भाजपा के कामकाज की समीक्षा होगी। इस बैठक में आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की इस तरह की बैठकें वर्ष में कई बार होती हैं। इसमें वर्तमान में चल रहे कार्यों से लेकर भविष्य के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय होती है। इसमें संघ शाखाएं पहले की तरह लगाने और कोविड की तीसरी लहर की पूर्व की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed