{"_id":"659e27d8d591a5bbec075bf0","slug":"three-bogies-of-charminar-express-derailed-accident-happened-at-nampally-railway-station-five-people-injured-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरी, नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा; छह लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरी, नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा; छह लोग घायल
Wed, 10 Jan 2024 10:47 AM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:47 AM IST
सार
ट्रेन हादसों को रोकने के लिए रेलवे लगातार काम कर रहा है लेकिन बुधवार को सुबह नौ बजे तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन बोगियां पटरी से जा उतरी, जिसमें छह लोगों घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार हो रहे ट्रेन हादसों ने भारतीय रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। हादसों को थामने के लिए बीते कुछ दिनों पहले रेलवे ने कवच सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण किया था। इसी बीच, बुधवार को सुबह नौ बजे तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन बोगियां पटरी से जा उतरी, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं।
पांच लोग घायल, इलाज जारी- राकेश
दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है, जहां ट्रेनें रूकती हैं। ट्रेन को वहां रूकना था, लेकिन वह वहां नहीं रूकी, बल्कि आगे निकल गई। जिसके कारण ट्रेन के तीन बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब छह लोगों को चोटें आई हैं। घायल को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसों को रोकने के लिए रेलवे लगातार कर रहा काम
गौरतलब है कि रेल हादसों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे विभाग लगातार कार्य कर रहा हैं। रेलवे ने मथुरा और पलवल के बीच 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कवच दक्षता का ट्रायल किया था। इससे पहले दक्षिण मध्य रेलवे में तीन खंडों में प्रणाली शुरू करने से पहले कई स्थानों पर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ऐसे परीक्षण किए गए थे। रेलवे के मुताबिक, कवच प्रणाली दक्षिण मध्य रेलवे में 1,465 रूट किमी और 139 लोकोमोटिव पर तीन खंडों में पहले से ही काम कर रही है। हालांकि, गति प्रतिबंध के कारण उस मार्ग पर परीक्षण नहीं किया जा सकता है। एक रेलवे अधिकारी ने कहा, इस दिल्ली-आगरा खंड को छोड़कर भारत के सभी रेल नेटवर्क पर ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलती हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Telangana: Five people were injured after three coaches of Charminar Express derailed at the Nampally Railway Station
विज्ञापन
The incident took place at around 9:15 AM. This Railway station is a terminal station where trains end. The train should have stopped before the end,… pic.twitter.com/mzlV82OLAuविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 10, 2024
पांच लोग घायल, इलाज जारी- राकेश
दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है, जहां ट्रेनें रूकती हैं। ट्रेन को वहां रूकना था, लेकिन वह वहां नहीं रूकी, बल्कि आगे निकल गई। जिसके कारण ट्रेन के तीन बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब छह लोगों को चोटें आई हैं। घायल को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
#WATCH | Hyderabad: South Central Railway CPRO Rakesh said, "S2, S3 and S6 coaches have derailed while arriving at Nampally railway station. 6 passengers have been injured, they have been taken to the hospital. As per preliminary information. They have suffered minor… pic.twitter.com/2KXQFtmj9q
— ANI (@ANI) January 10, 2024