{"_id":"5d0cbb778ebc3e71b341a91f","slug":"three-bjp-mps-will-visit-west-bengal-to-make-report-on-political-violence-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के तीन सांसद करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा, राजनीतिक हिंसा पर पार्टी को सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के तीन सांसद करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा, राजनीतिक हिंसा पर पार्टी को सौंपेंगे रिपोर्ट
Fri, 21 Jun 2019 04:41 PM IST
Gaurav Pandey
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंसा के दौरान तैनात पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा अब भी जारी है। हाल ही में भाटापारा में दो लोगों की फिर हत्या हो गई है। इसे देखते हुए भाजपा ने एसएस अहलूवालिया के नेतृत्व में अपने तीन सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल कल शनिवार को पश्चिम बंगाल भेजने का निर्णय लिया है। यह प्रतिनिधि मंडल घटना से प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा और लोगों से बातचीत कर स्थिति जांचेगा और अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगा। इस दल में एसएस अहलूवालिया के अलावा सत्यपाल सिंह और वीडी राम शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव और हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में राजनीतिक तनातनी बहुत बढ़ गई थी। पंचायत चुनाव के दौरान भी बंगाल में खूब राजनीतिक हिंसा हुई थी। भाजपा के मुताबिक उसके 80 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई थी। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राजनीतिक हिंसा बढ़ गई है और अब तक दर्जनों लोगों की हत्या की जा चुकी है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस, दोनों ही राजनीतिक दल इसके लिए एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। हिंसा में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को जान से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों राज्य के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। केशरी नाथ त्रिपाठी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी से यह उनकी पूर्व निर्धारित मुलाकात थी। लेकिन उन्होंने बताया था कि गृहमंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई थी। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन राज्यपाल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन