{"_id":"5f5961bb6df4732adf393518","slug":"three-arrested-for-forcibly-entering-cm-uddhav-thackeray-s-farm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे के फार्म हाउस में जबरन घुसने पर तीन गिरफ्तार, खुद को बताया पत्रकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे के फार्म हाउस में जबरन घुसने पर तीन गिरफ्तार, खुद को बताया पत्रकार
Thu, 10 Sep 2020 04:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2020 04:46 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के फार्म हाउस में जबरन घुसने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, रायगढ़ जिले के भीलावली गांव में उद्धव का फार्म हाउस है। मंगलवार शाम तीन लोगों ने इसमें घुसने की कोशिश की। इनमें से दो लोग खुद को अंग्रेजी चैनल का पत्रकार बता रहे थे।
विज्ञापन
हाल ही में मुंबई में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, भीलावली गांव पहुंचने पर तीनों आरोपियों ने गांव से गुजर रहे शख्स से उद्धव के फार्म हाउस का पता पूछा।
विज्ञापन
उस शख्स ने बताया कि उसे फार्म हाउस के बारे में जानकारी नहीं है। कुछ देर बाद तीनों आरोपी फार्म हाउस के परिसर में पहुंचे, जहां उन्हें वही शख्स मिला। वह फार्म हाउस का सुरक्षाकर्मी था।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों आरोपियों ने उससे मारपीट की और इसके बाद तीनों वहां से चले गए। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।