फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three and a half million applications for 90 thousand posts of Railways

रेलवे के 90 हजार पद के लिए साढ़े तीन करोड़ आवेदन, 2.37 करोड़ अभ्यार्थियों ने भरा शुल्क

Wed, 11 Apr 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three and a half million applications for 90 thousand posts of Railways
रेलवे जॉब्स - फोटो : FILE PHOTO

देश में बेरोजगारी का आलम यह है कि जब भी कोई विभाग नौकरी देने का ऐलान करता है अभ्यार्थी उस नौकरी को पाने के लिए टूट पड़ते है। बेरोजगारी किस कदर बढ़ी हुई है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि रेलवे के 90 हजार पदों के लिए सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोग ने आवेदन किया है। ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों के लिए दौड़ में शामिल हुए है।       

विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल आए आवेदन में से 2.37 करोड़ अभ्यार्थियों की शॉर्टलिस्ट किया है। जिन्होंने आवेदन के साथ विवरण भरकर शुल्क का भुगतान किया है। हालांकि इसमें आवेदन की नियम व शर्तो पर कसना बाकि है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी खुद इस परीक्षा की मॉनीटरिंग कर रहे है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है। परीक्षा को लीक प्रुफ रखा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए करीब एक हजार प्रश्न तैयार किया गया है। सभी पदों के लिए दो फेज में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले फेज की परीक्षा अगस्त तक होगी। हालांकि फाइनल रिजल्ट अगले साल के मार्च महीने में ही घोषणा की जाएगी।       
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार ऑन लाइन परीक्षा के लिए किसी दक्ष एजेंसी की मदद ली जाएगी। प्रश्न पत्र कंप्यूटर पर रैडम तरीके से अभ्यार्थियों के सामने आएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड प्रश्न तैयार कर रहा है। अभी से ही प्रश्न लिक नहीं हो इसपर खास ध्यान दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कुल 1 लाख 10 हजार नौकरी देन की घोषणा की है। इनमें 90 हजार पद ग्रुप सी व डी के लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन मांगे है। इसके अलावा इसी महीने रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के पदों के लिए आवेदन मांगा जाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed