फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threats Of Ink Attack Maharashtra Minister Chandrakant Patil Wears Face Shield

Ink Row : स्याही हमले की धमकी के बीच चंद्रकांत पाटिल ने पहनी फेस शील्ड, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 18 Dec 2022 04:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 04:18 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल पर स्याही से हमला करने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Threats Of Ink Attack Maharashtra Minister Chandrakant Patil Wears Face Shield
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल पर स्याही से हमला करने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्याही से हमले की धमकी चंद्रकांत को सोशल मीडिया पर दी गई थी। उधर, चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को  फेस शील्ड पहने नजर आए।
विज्ञापन


इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्य विकास और दशरथ पाटिल के खिलाफ सांगवी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल के पवननाथडी जात्रा के दौरे के दौरान उनपर स्याही फेंकने की धमकी देने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, कोथरुड पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर पाटिल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पाटिल ने स्याही फेंकने को बताया सुनियोजित हमला
बता दें कि शनिवार को पाटिल पर स्याही फेंकी गई थी, जो उनके इस बयान के विरोध में था कि बीआर अंबेडकर और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले ने शैक्षणिक संस्थान चलाने के लिए सरकारी अनुदान नहीं मांगा था। पाटिल, जो राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, ने भीख शब्द के इस्तेमाल से विवाद खड़ा कर दिया, जिससे स्याही का हमला हुआ। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा में चूक के आरोप में तीन अधिकारियों समेत 10 कर्मियों को निलंबित कर दिया। पाटिल ने कहा कि स्याही उन पर सुनियोजित हमले के तहत फेंकी गई और दावा किया कि अंबेडकर और फुले पर उनके बयान को कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इस बीच, पुणे पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने रविवार देर रात पुणे के कोथरुड इलाके में पाटिल के आवास के बाहर खड़े होकर उनके बयान की निंदा करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed