{"_id":"5fdd33a78ebc3e3c4e0f98a8","slug":"thousands-of-maharashtra-farmers-will-come-to-delhi-for-protest-on-december-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: महाराष्ट्र के हजारों किसान 21 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलन: महाराष्ट्र के हजारों किसान 21 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच
Sat, 19 Dec 2020 04:26 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : पीटीआई
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन व सहयोग देने के लिए महाराष्ट्र के किसान दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। आगामी 21 दिसंबर को महाराष्ट्र के 20 जिलों के हजारों किसान नासिक से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। शुक्रवार को नासिक में आयोजित ऑल इंडिया किसान सभा की तरफ से यह घोषणा की गई।
विज्ञापन
ऑल इंडिया किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक नवले ने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बीते तीन हफ्ते से आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नासिक से किसान वाहनों का जत्था दिल्ली रवाना होगा।
विज्ञापन
इससे पहले नासिक में किसानों की विशाल जनसभा के जरिए किसानों का शक्ति प्रदर्शन होगा। किसानों के वाहन का जत्था मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले नासिक, धुले के ओझर, पिपलगांव बसवंत, चांदवड़, उमरेन, मालेगां और शिरपुर से होकर गुजरेगा जहां किसानों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन