फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thousands of Chhath devotees offer their first Ardhya to sun

Kolkata-Howrah: गंगा घाटों पर छठ व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य, उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 30 Oct 2022 11:33 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 11:33 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न घाटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोरोना के बाद इस वर्ष घाटों पर भारी भीड़ के साथ ही गजब का उत्साह दिखने को मिली।

विज्ञापन
Thousands of Chhath devotees offer their first Ardhya to sun
Chhath Puja - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाछठ पर्व के तीसरे दिन रविवार की शाम को कोलकाता और हावड़ा के गंगा घाट पर हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूरज को पहला अर्ध्य अर्पित किया। कोलकात सहित इसके आसपास के क्षेत्रों हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, आसनसोल समेत बंगाल के विभिन्न हिस्सों में नदियों और कृत्रिम तालाबों के किनारे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न घाटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोरोना के बाद इस वर्ष घाटों पर भारी भीड़ के साथ ही गजब का उत्साह दिखने को मिली। विभिन्न तरह के फलों, ठेकुआ व अन्य पकवान एवं जलते दीपक से भरे सूप लिए नदी/तालाब के पानी में खड़ा होकर छठव्रतियों ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सूर्यदेव का पूजन किया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह छठव्रती उदीयमान यानी उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ चार दिवसीय आस्था के इस महापर्व का समापन हो जाएगा। इसके बाद छठव्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed