{"_id":"67fe72f71318248adc06e7dd","slug":"those-who-indulged-in-corruption-loot-will-now-have-to-pay-back-bjp-on-national-herald-chargesheet-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: 'अब भ्रष्टाचारियों को जवाब देना होगा', सोनिया-राहुल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने पर भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: 'अब भ्रष्टाचारियों को जवाब देना होगा', सोनिया-राहुल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने पर भाजपा
Tue, 15 Apr 2025 08:23 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:23 PM IST
सार
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती है। जहां ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब भाजपा ने भी तीखा हमला करना शुरू कर दिया है। मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जनता के पैसे और संपत्ति की लूट में शामिल हैं, अब उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जो लोग जनता के पैसे और संपत्ति की लूट में शामिल हैं, अब उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब इन पर कार्रवाई होती है, तो ये विक्टिम कार्ड खेलने लगते हैं।
पूनावाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पूनावाला ने कहा कि ईडी की कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई है, न कि किसी राजनीतिक बदले की भावना से। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस यह कहना चाहती है कि अदालत उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है?
बता दें कि ईडी ने 9 अप्रैल को यह आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को भी आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। आरोप है कि इन नेताओं ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी संपत्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया और उसे अपने फायदे के लिए हड़प लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- National Herald Case: क्या है नेशनल हेराल्ड मामला, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट?
जनता की संपत्ति को कांग्रेस ने अपना बनाया- पूनावाला
साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि जो भी भ्रष्टाचार और लूट में शामिल है, उसे अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि अब ईडी का मतलब डकैती और वंशवाद का अधिकार नहीं रह गया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जनता की संपत्ति को अपना बना लिया और अब जब जांच हो रही है तो यह इसे राजनीतिक साजिश बता रही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पहले पार्टी इस जांच को राजनीतिक बदला बता चुकी है।
25 अप्रैल को होगी सुनवाई
गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। ईडी की ओर से दाखिल किए गए आरोपपत्र पर राउज एवेन्यू कोर्ट में 25 अप्रैल को सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें:- Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट में कल नए वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता पर सुनवाई, जानें अब तक कितनी याचिका हुई दायर
कांग्रेस नेताओं में रोष
इस घटना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने रोष जताया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा ओढ़कर एक राज्य प्रायोजित अपराध है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करना, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई बदले की राजनीति और डराने-धमकाने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं बैठेगा। सत्यमेव जयते!

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन