{"_id":"5e3583ea8ebc3e4b471b9288","slug":"this-year-in-january-heat-broke-the-record-of-bangalore-of-150-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में इस बार जनवरी में टूटे 150 साल की गर्मी के रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू में इस बार जनवरी में टूटे 150 साल की गर्मी के रिकॉर्ड
Sat, 01 Feb 2020 07:28 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:28 PM IST
सार
- आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियम
- 30 जनवरी को दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान
विज्ञापन
बंगलूरू सिटी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी स्वस्थ आबोहवा के लिए ‘पेंशनरों का स्वर्ग’ कहलाने वाला बंगलूरू अब तेजी से गर्म शहर बन रहा है। इसका नजारा साल के पहले महीने की 30 तारीख को 33.4 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 150 साल पहले भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा तापमान का रिकॉर्ड रखना शुरू करने के बाद आज तक जनवरी का सबसे ज्यादा तापमान है। आईएमडी के इस आकलन से आम जनता की इस संभावना की भी पुष्टि हुई है कि इस बार शरद ऋतु जल्द खत्म होकर झुलसाने वाली भयंकर गर्मी आएगी।
विज्ञापन
आईएमडी के बंगलूरू केंद्र की निदेशक गीता अग्निहोत्री ने बताया कि 30 जनवरी को शहर का आज तक का सबसे ज्यादा तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले जनवरी माह में सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड 32.8 डिग्री था, जो 21 जनवरी, 2000 को दर्ज किया गया था। गीता के मुताबिक, 30 जनवरी को जहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एयरपोर्ट पर 32.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, वहीं कैंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह 33.6 डिग्री के भी पार पहुंच गया। उन्होंने कहा, अमूमन मकर संक्रांति के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होती है, लेकिन इस बार यह विस्फोटक गति से ऊपर की तरफ चढ़ा है। व्यवहारिक तौर पर कहा जाए तो यहां सर्दी नहीं हुई है।
विज्ञापन
शहर के ‘माइक्रो क्लाइमेट’ में प्रदूषण है कारण
सर्दी के दिनों में भी गर्म तापमान के संभावित कारणों के लिए आईएमडी बंगलूरू की निदेशक ने कहा कि जहां भी बहुत अधिक शहरीकरण और वाहन प्रदूषण है, वहां हम एक माइक्रो क्लाइमेट प्रभाव से गुजर रहे हैं। स्थानीय तौर पर जलवायु परिवर्तन अमूमन मानवजनित कारणों से होता है। ऐसा पूरे देश, पूरे विश्व में हो रहा है। लोग तापमान को बढ़ते हुए देख रहे हैं।
विज्ञापन