फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   this trust of gujarat village have crorepati canines

गुजरात के इस गांव का हर कुत्ता है करोड़पति, एक के खाते में हैं 1 करोड़ रुपए

Sun, 08 Apr 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा Updated Sun, 08 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
this trust of gujarat village have crorepati canines

आपने करोड़पति शख्स के बारे में तो जरूर सुना और पढ़ा ही होगा। लेकिन क्या आपने किसी कुत्ते के बारे में पढ़ा है जो एक करोड़ रुपए का मालिक हो। गुजरात के मेहसाणा के नजदीक बसे पंचोट गांव में 'मढ़ नी पती कुतरिया ट्रस्ट' है जिसके पास 21 बीघा जमीन है।

विज्ञापन


बाइपास के पास स्थित इस जमीन की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपए प्रति बीघा है। ट्रस्ट के पास करीब 70 कुत्ते हैं। यहां का लगभग हर कुत्ता 1 करोड़ रुपए का मालिक है। ट्रस्ट के अध्यक्ष छगनभाई पटेल का कहना है कि कुत्तों के लिए अलग हिस्सा रखने की परंपरा सदियों पुरानी है जो जीवदया को दिखाती है। इस परंपरा की शुरुआत अमीरों ने जमीन के छोटे-छोटे टुकड़ों को दान करके की थी।
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि उन दिनों जमीन की कीमत ज्यादा नहीं हुआ करती थी। कुछ मामलों में लोगों ने टैक्स ना चुका पाने की परिस्थिति में जमीन दान की थी। पटेल किसानों के एक समूह ने 70-80 साल पहले जमीन का रख-रखाव करना शुरू किया था। 70 साल पहले जमीन ट्रस्ट के पास गई लेकिन आज भी कागजों में उनके मालिकों का ही नाम दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छगनभाई का कहना है कि जमीनों के दाम बढ़ने के बावजूद अपनी दान की हुई जमीन को वापस नहीं ली। यहां के लोगों का सामाजिक काम के लिए दान की गई जमीन को वापस लेना खराब माना जाता है। फसल बुवाई से पहले ट्रस्ट अपने हिस्से के एक प्लॉट की हर साल नीलामी करता है। जो शख्स सबसे ज्यादा बोली लगाता उसे एक साल के लिए उस प्लॉट पर जुताई का हक मिल जाता है। नीलामी से मिलने वाली रकम करीब 1 लाख के आसपास होती है। इस रकम को कुत्तों की सेवा में खर्च कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed