फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This Sengamalam elephant of Tamil Nadu, with bob cut hair, went viral on social media

बॉब कट बालों के साथ छाया तमिलनाडु का यह सेनगामालम हाथी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Mon, 06 Jul 2020 10:02 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडू Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 06 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
This Sengamalam elephant of Tamil Nadu, with bob cut hair, went viral on social media
बॉब-कट सेनगामालम हाथी - फोटो : social media

तमिलनाडु में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हाथी चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रही तस्वीर में हाथी के अनोखे हेयरस्टाइल के लोग दीवाने हो गए हैं। सेनगामालम हाथी मन्नारगुड़ी शहर के राजगोपालास्वामी मंदिर में रहता है। इस हाथी की तस्वीर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुधा रामेन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'बॉब-कट सेनगामालम हाथी'।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सेनगामालम के बालों को गर्मियों के दौरान दिन में तीन बार और अन्य मौसमों में दिन में कम से कम एक बार धोया जाता है। मन्नै ऑनलाइन के अनुसार, सेनगामालम को 2003 में केरल से राजगोपालस्वामी मंदिर में लाया गया था। उसके महावत एस राजगोपाल जो उसके अनूठे फ्रिंज हेयरस्टाइल के लिए जिम्मेदार हैं, वे बताते है कि इसके लिए उन्हें बहुत अधिक रखरखाव और देखभाल की आवश्यकता होती है। महावत के अनुसार गर्मी के महीनों के दौरान उसे ठंडा रखने के लिए 45,000 रुपये का एक विशेष शॉवर भी लगाया है।

कहा जाता है कि सेनगामालम मंदिर के उन कुछ हाथियों में से एक है जो हर समय बंधा नहीं रहता है। वह मंदिर में बंद होने के दौरान कुछ समय के लिए स्वतंत्र रूप से घूमता है और तब भक्तों को उसके पास जाने की अनुमति नहीं होती है। उसके रखरखाव का वास्तव में अच्छी तरह से ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed