फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This November 51 percent passengers were reduced compared to last year

पिछले साल के मुकाबले इस बार नवंबर में 51 फीसदी घटे विमान यात्री

Sat, 19 Dec 2020 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Dec 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
This November 51 percent passengers were reduced compared to last year
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण विमानों में यात्रा करने वालों की संख्या घटी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को बताया कि इस बार नवंबर माह में 63.54 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 51 फीसदी कम है।

विज्ञापन


डीजीसीए के मुताबिक, 39.43 लाख लोगों ने सितंबर में और 52.71 लाख लोगों ने अक्तूबर में घरेलू मार्गों पर विमानों से यात्रा की। नवंबर महीने में सबसे ज्यादा 34.23 लाख यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस के विमानों से यात्रा की, जो घरेलू उड्डयन बाजार का 53.9 फीसदी हिस्सा था। स्पाइसजेट के विमानों में 8.4 लाख (13.2 फीसदी हिस्सेदारी) यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन



अन्य एयरलाइंस में एयर इंडिया में 6.56 लाख, गोएयर में 5.77 लाख, एयरएशिया इंडिया में 4.21 लाख और विस्तारा में 3.97 लाख लोगों ने यात्रा पूरी की। डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर माह में देश की छह प्रमुख एयरलाइंस का यात्री लोड फैक्टर 66.3 से 77.7 फीसदी के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने कहा, नवंबर महीने के लिए यात्री लोड फैक्टर लॉकडाउन के बाद मांग बढ़ने के कारण कुछ रिकवरी दिखा रहा है। नवंबर में सबसे अच्छा 77.7 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट (आमद दर) स्पाइसजेट का रहा, जबकि इंडिगो का 74 फीसदी, विस्तारा का 70.8 फीसदी, गोएयर का 70.8 फीसदी, एयर इंडिया का 69.6 फीसदी और एयरएशिया इंडिया का 66.3 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट रहा।


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत ने अपने घरेलू यात्री विमानों का संचालन 25 मई को बंद कर दिया था। करीब दो महीने बाद यह रोक हटने पर जुलाई में दोबारा विमान संचालन शुरू किया गया था, लेकिन सरकार ने विमानन कंपनियों को कोविड काल से पहले की संख्या के 80 फीसदी हिस्से का ही संचालन शुरू करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed