{"_id":"571f2e594f1c1ba202a9194f","slug":"this-man-cleans-the-dandi-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से सफाई मिशन पर है ये शख्स, दांडी बीच को बनाया सबसे सुंदर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चार साल से सफाई मिशन पर है ये शख्स, दांडी बीच को बनाया सबसे सुंदर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
दांडी बीच पर सफाई करते कालू डांगर
- फोटो : times of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी गुजरात के सभी बीच में नवसारी का दांडी सबसे अधिक साफ-सुथरा और सुंदर है। इसका श्रेय जाता है 40 साल के एक व्यक्ति को जो पिछले करीब 4 सालों से सफाई मिशन पर है। इस शख्स का नाम है कालू डांगर, जो हर रोज सुबह 6.30 बजे घर से एक बड़ा सा बैग लेकर निकलते हैं और दांडी बीच की सफाई के मिशन पर लग जाते हैं।
विज्ञापन
वह दांडी बीच पर करीब 3 वर्ग किलोमीटर की सफाई करते हैं। इस बीच पर आने जाने वाले लोग जो भी गंदगी फैलाते हैं कालू उसे रोजाना साफ कर देते हैं। करीब दो घंटे तक दांडी बीच की सफाई करने के बाद वह दांडी चौपाटी पहुंचते हैं ताकि मुख्य प्रवेश द्वार और बाग की सफाई कर सकें। वहां पर वह घूमने आने वालों के लिए लगी 2000 लीटर की टंकी भी पानी से भरते हैं।
विज्ञापन
डांगर कहते हैं कि वह बीच पर आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि वह कूड़ा-कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही फेंकें, लेकिन कोई उनकी बात नहीं मानता है। डांगर वहां की साफ सफाई के लिए हर दुकानदार से 100 रुपए लेते हैं और दांडी बीच को साफ सुथरा रखते हैं।
विज्ञापन